AUS vs PAK: जॉनसन के आगे पाकिस्तानी बल्लेबाजों ने टेके घुटने, ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में बनाई 2-0 की अजेय बढ़त

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया ने दूसरे टी20 मैच में पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने तीन मैचों की सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

ind vs - 2024-11-16T180007.980

AUS vs PAK: ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच तीन मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मैच सिडनी में खेला गया। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पाकिस्तान को 13 रन से हरा दिया है। इस मैच में जीत हासिल करने के बाद ऑस्ट्रेलिया ने सीरीज में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली है।

विज्ञापन

पाकिस्तान के बल्लेबाज हुए फेल

148 रन के स्कोर का पीछा करते हुए पाकिस्तान के बल्लेबाज एक बार फिर से फेल हो गए। पाकिस्तान की टीम 134 रन पर ही ढेर हो गई। पाकिस्तान के लिए सबसे ज्यादा रन उस्मान खान ने बनाए। उन्होंने 38 गेंदों में 52 रन बनाए। अपनी इस पारी के दौरान उन्होंने 4 चौके और 1 छक्का लगाए। उनके अलावा इरफान खान ने 28 गेंदों में 37 रन बनाए। ऑस्ट्रेलिया के लिए स्पेंसर जॉनसन ने 26 रन देकर 5 विकेट लिए। उनके अलावा एडम जम्पा ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

हारिस रऊफ ने हासिल किए 4 विकेट

इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवर में 9 विकेट खोकर 147 रन बनाए। मैथ्यू शॉर्ट और जेक फ्रेजर-मैकगर्क ने ऑस्ट्रेलिया को विस्फोटक शुरुआत दिलाई। दोनों ने 3.4 ओवर में 52 रन जोड़ दिए थे। इस दौरान हारिस रऊफ ने जेक फ्रेजर-मैकगर्क को 32 रन पर आउट किया। उसके बाद कप्तान जोश इंग्लिस बिना खाता खोले आउट हो गए। उनके आउट होने के बाद मैथ्यू शॉर्ट भी 32 रन बनाकर आउट हो गए।

विज्ञापन

इसके बाद हारिस रऊफ और अब्बास अफरीदी ने ऑस्ट्रेलिया के बल्लेबाजों को खुलकर खेलने का मौका नहीं दिया। पाकिस्तान के लिए हारिस रऊफ ने 22 रन देकर 4 विकेट लिए। उनके अलावा अब्बास अफरीदी ने 17 रन देकर 3 विकेट लिए। उनके अलावा सुफियान मुकीम ने 2 विकेट लिए।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ