T20 Mumbai League Auction: आईपीएल के मंच पर आते ही अपनी छाप छोड़ने वाले 17 साल के आयुष म्हात्रे पर टी-20 मुंबई लीग के ऑक्शन में जमकर पैसों की बरसात हुई है। आयुष को ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 14.75 लाख की बोली लगाते हुए उन्हें टीम में शामिल किया है। टूर्नामेंट के तीसरे सीजन में आयुष सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में खेलते हुए दिखाई देंगे। अथर्व अंकोलेकर ऑक्शन में बिकने वाले सबसे महंगे खिलाड़ी बने हैं। अथर्व को शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने अपनी टीम से जोड़ा है। टी-20 मुंबई लीग का आगाज 26 मई से होना है और खिताबी मुकाबला 8 जून को खेला जाना है। आइए आपको बताते हैं ऑक्शन में किन पांच खिलाड़ियों के लिए टीमों ने पानी की तरह बहाया पैसा।
अथर्व अंकोलेकर
टी-20 मुंबई लीग के तीसरे सीजन के लिए हुए ऑक्शन में अथर्व अंकोलेकर के लिए सबसे लंबी लड़ाई लड़ी गई। अथर्व को ईगल ठाणे की टीम ने 16.25 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है। 24 साल के अथर्व का रिकॉर्ड टी-20 में कमाल का रहा है। वह 15 मैचों में 10 विकेट निकाल चुके हैं और उनका इकोनॉमी सिर्फ 5.93 का रहा है। अथर्व बल्ले से भी योगदान दे सकते हैं।
मुशीर खान
ऑक्शन में मुशीर खान के नाम पर भी जमकर पैसों की बरसात हुई। मुशीर को एआरसीएस अंधेरी की टीम ने 15 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम से जोड़ा है। मुशीर का प्रदर्शन घरेलू क्रिकेट में पिछले कुछ समय में कमाल का रहा है। मुशीर शिवम दुबे की कैप्टेंसी में खेलते हुए दिखाई देंगे।
साईराज पाटिल
साईराज पाटिल को भी ऑक्शन में 15 लाख रुपये मिले हैं। साईराज को ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने खरीदा है। साईराज तेज तर्रार बल्लेबाजी के लिए जाने जाते हैं। 6 टी-20 मैचों में साईराज 52 रन बनाए हैं।
आयुष म्हात्रे
आईपीएल 2025 में चेन्नई सुपर किंग्स की जर्सी में बल्ले से धमाल मचा रहे आयुष म्हात्रे पर ट्रायम्फ नाइट्स मुंबई नॉर्थ ईस्ट की टीम मेहरबान हुई है। आयुष को मुंबई नॉर्थ ईस्ट ने 14.75 लाख रुपये खर्च करते हुए अपनी टीम में शामिल किया है।
अंगकृष रघुवंशी
इंडियन प्रीमियर लीग में कोलकाता नाइट राइडर्स की ओर से रंग जमाने वाले बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी पर भी पैसों की बारिश हुई है। अंगकृष को सोबो मुंबई फाल्कन्स ने अपनी टीम में शामिल किया है। अंगकृष का प्रदर्शन आईपीएल 2025 में भी दमदार रहा है। अंगकृष 10 मैचों में 146 के स्ट्राइक रेट से खेलते हुए 285 रन ठोक चुके हैं।
संबंधित खबरें
नाथन लियोन ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, ऐसा करने वाले बने पहले खिलाड़ी
13 mins agoमैट रेनशॉ ने तोड़ा विराट कोहली का 10 साल पुराना रिकॉर्ड, रचा नया इतिहास
23 mins agoस्टीव स्मिथ बने टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा कैच लेने वाले पहले खिलाड़ी
1 hr agoIND A vs AUS A: रजत पाटीदार समेत 3 भारतीय स्टार खिलाड़ी हुए फेल
1 hr agoन्यूजीलैंड टीम में वैभव सूर्यवंशी का खौफ! फर्ग्यूसन ने दिया बड़ा बयान
1 hr ago‘पीछे-पीछे आ रहे हैं ’, शमी की टीम इंडिया में वापसी पर रैना का बड़ा दावा
1 hr agoइंदौर में होगा भारत-विंडीज का T20I मैच, जानें पिछले 4 मैचों में क्या हुआ
2 hrs agoIND vs WI: तीसरे T20I में बेंच पर बैठ सकते हैं वैभव सूर्यवंशी समेत 4 खिलाड़ी
3 hrs agoहसन महमूद टेस्ट में हैट्रिक लेने वाले बांग्लादेश के बने पहले तेज गेंदबाज
3 hrs agoIND vs WI मैच में फिर बन सकते हैं 500 से ज्यादा रन, पिच दे रही संकेत
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines