---विज्ञापन---

एशियन गेम्स में मचा बवाल! आधी रात को जिमनास्ट प्रणति नायक और उनके पुरुष कोच को दिया एक ही कमरा, जानें पूरा मामला

Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स में एक बड़ा विवाद सामने आया है. आयाजकों ने भारतीय महिला जिमनास्ट प्रणित नायक और उनके पुरुष कोच अशोक मिश्रा को एक ही कमरा अलॉट कर दिया, जिसको लेकर आधी रात अफरा-तफरी मच गई.

---विज्ञापन---

Asian Games 2026: जापान के नागोया में आयोजित एशियन गेम्स 2026 के शुरू होने से पहले ही वहां के अव्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे थे. वहीं, गुरुवार (17 सितंबर) को भारतीय दल के साथ एक बड़ी लापरवाही सामने आई है. आयाजकों ने मर्यादा और नियमों को ताक पर रखते हुए भारतीय स्टार महिला जिमनास्ट प्रणित नायक और उनके पुरुष कोच अशोक मिश्रा को क्रूज शिप पर एक ही कमरा अलॉट कर दिया. इसको लेकर आधी रात अफरा-तफरी मच गई. हालांकि, बाद में भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आधी रात को इस मामले को सुलझाया.

एशियन गेम्स के बीच हुआ बड़ा विवाद

दरअसल, भारतीय महिला जिमनास्ट प्रणति नायक और जिम्नास्टिक कोच अशोक मिश्रा लगभग 30 घंटे से ज्यादा का लंबे और थकाऊ हवाई सफर करके आधी रात को जापान के नायोगा पहुंचे थे. वहां पहुंचने पर उन्हें एक अजीबोगरीब परिस्थिति का सामना करना पड़ा. जब उन्हें पता चला कि दोनों को एक ही कमरा अलॉट किया गया है, तो उनके होश उड़ गए. दोनों ने तुरंत इसका विरोध किया और अलग-अलग कमरों की मांग की. घंटों तक मामला नहीं सुलझने पर भारतीय ओलंपिक संघ (IOA) ने आधी रात को मोर्चा संभाला. IOA ने करीब रात 1:30 बजे तक दोनों को अलग-अलग कमरों में शिफ्ट करवाया.

---विज्ञापन---

देर रात बाहर बैठे रहे कोच

हालांकि, मामला यहीं खत्म नहीं हुआ. इस घटना के बाद एक और बवाल देखने को मिला. दरअसल, कोच अशोक मिश्रा जब दूसरे कमरे की चाबियां लेकर कर होटल गए तो कर्मचारियों ने उन्हें बताया कि उनकी बुकिंग रजिस्टर ही नहीं है. ऐसे में कोच को देर रात 1 से 2 बजे के बीच लगभग 45 मिनट तक बाहर ही बैठना पड़ा. बाद में जांच में पता चला कि रजिस्टर में उनके नाम की स्पेलिंग में गलती थी. उनके नाम में MISHRA का ‘I’ गायब था और उनका नाम MSHRA दर्ज हो गया था, जिसके कारण सिस्टम उनका नाम ढूंढ पा रहा था.

ये भी पढ़ें- बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के शेड्यूल में होगा बदलाव? धोनी के शहर रांची से छिन सकती है IND vs AUS टेस्ट मैच की मेजबानी

---विज्ञापन---

हालांकि, बाद में IOA के अधिकारियों ने स्थानीय आयोजन समिति से बातचीत की और करीब 2 बजे के मामले को सुलझाया. इस विवाद के बाद जिम्नास्ट प्रणति नायक को अलग कमरा दिया गया, जबकि जिम्नास्टिक कोच अशोक मिश्रा को वेटलिफ्टिंग के हेड कोच विजय शर्मा के साथ कमरा शेयर करना पड़ा. बता दें कि, जापान पहुंचने के बाद से ही भारतीय दल को व्यवस्था का सामना करना पड़ा. नायोगा में इस तरह कई अन्य खिलाड़ियों को भी कमरा मिलने से पहले घंटों इंतजार करना पड़ा.

ये भी पढ़ें- 2026 में सबसे ज्यादा छक्के लगाने के मामले में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले अभिषेक शर्मा, अफगानिस्तान के खिलाफ बनाया रिकॉर्ड

---विज्ञापन---

First published on: Sep 18, 2026 01:39 PM

End of Article

About the Author

Sanjeet

संजीत कुमार News24 Hindi में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह पिछले 4 साल से डिजिटल मीडिया में काम कर रहे है. संजीत ने अपने करियर की शुरुआत अगस्त 2020 में की थी. वह मुख्य रूप से क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेलों में रुचि रखते हैं और खबरें लिखते हैं. संजीत अब तक आईसीसी वनडे वर्ल्ड कप से लेकर ओलंपिक तक कई बड़े टूर्नामेंट्स कवर कर चुके हैं. उन्होंने वनडे वर्ल्ड कप, टी20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, आईपीएल, प्रो कबड्डी लीग कवर किया है. कितने साल का अनुभव: 4 साल डिग्री: शैक्षणिक योग्यता की बात करें तो उन्होंने बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU), वाराणसी से मास्टर्स इन जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री प्राप्त की है. इसके अलावा, उन्होंने मगध यूनिवर्सिटी, बोधगया से फिजिक्स ऑनर्स से B.Sc किया है. विशेषज्ञता: क्रिकेट, फुटबॉल, हॉकी और ओलंपिक खेल पिछला अनुभव: संजीत ने अपने करियर की शुरुआत Prabhat Khabar के साथ अगस्त 2020 में की थी, जहां उन्होंने 1 साल काम किया. प्रभात खबर में रहते हुए उन्होंने राइटिंग के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की. उसके बाद उन्होंने SportzWiki हिंदी में एक साल से अधिक समय तक काम किया. जनवरी 2025 से वह न्यूज24 हिंदी के साथ सब एडिटर के रूप में जुड़े हुए हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola