Asia Cup 2025: एशिया कप 2025 का आगाज 9 सितंबर को होगा। जिसके लिए बीसीसीआई ने 15 सदस्य टीम इंडिया का ऐलान भी कर दिया है। सूर्यकुमार यादव एकबार फिर से टीम की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं शुभमन गिल को उपकप्तान बनाया गया है। इससे पहले गिल के नाम पर खूब चर्चा हो रही थी कि क्या उनको टी20 टीम में जगह मिलेगी या नहीं, लेकिन सेलेक्टर्स ने गिल पर भरोसा जताया है। इससे पहले टी20 टीम के उपकप्तान अक्षर पटेल थे। वही अब गिल को उपकप्तान बनाए जाने के बाद पूर्व दिग्गज मोहम्मद कैफ ने अक्षर पटेल का सपोर्ट किया है।
अक्षर पटेल के सपोर्ट में कैफ
शुभमन गिल को इंग्लैंड दौरे से पहले टेस्ट टीम इंडिया का कप्तान बनाया गया था। इस दौरे पर टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेली थी, जो 2-2 की बराबरी पर खत्म हुई थी। इस सीरीज में गिल ने बल्ले से भी कमाल का प्रदर्शन किया था और वे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज थे। अब एक बार फिर से सेलेक्टर्स ने शुभमन गिल पर भरोसा जताया है।
वहीं गिल के उपकप्तान बनने के बाद मोहम्मद कैफ ने अक्षर पटेल को लेकर सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर करके लिखा कि मुझे उम्मीद है कि “अक्षर पटेल को उपकप्तानी से हटाए जाने की जानकारी पहले ही दे दी गई होगी और उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस में इसकी जानकारी नहीं मिली होगी। अक्षर ने कोई गलती नहीं की, इसलिए उन्हें स्पष्टीकरण मिलना चाहिए। “
इस साल की शुरुआत में टीम इंडिया ने इंग्लैंड के साथ 5 मैचों की टी20 सीरीज खेली थी। इस सीरीज में अक्षर पटेल टीम इंडिया के उपकप्तान थे। टी20 वर्ल्ड कप 2024 में अक्षर पटेल ने कमाल का प्रदर्शन किया था। सेमीफाइनल में अक्षर ने इंग्लैंड के खिलाफ 23 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे। जिसके चलते उनको प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया था। वहीं टीम मैनेजमेंट अब शुभमन गिल को तीनों फॉर्मेट में कप्तान के रूप में देख रही है।
ये भी पढ़ें:-Asia Cup 2025: अय्यर-जायसवाल के साथ हुई ‘नाइंसाफी’, टीम इंडिया में बाहर किए जाने पर दिग्गज का टूटा दिल
संबंधित खबरें
सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में खेल सकते हैं सूर्यकुमार यादव
11 mins agoAsia Cup के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, 22 नवंबर को भारत से होगा मुकाबला
28 mins agoकौन हैं रणजी ट्रॉफी 2026-27 के नए टॉप विकेट टेकर कार्तिक यादव?
35 mins ago4 मैचों में 4 शतक, 522 रन... SRH के बल्लेबाज ने Ranji Trophy मे मचाया तहलका
1 hr ago11 चौके, 4 छक्के... CSK के स्टार बल्लेबाज उर्विल पटेल ने जड़ा ताबड़तोड़ शतक
1 hr agoफ्री में कैसे देखें IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE स्ट्रीमिंग की डिटेल्स
2 hrs agoIND vs PAK वर्ल्ड कप मुकाबले के टिकटों के लिए फैंस में जबरदस्त क्रेज
2 hrs ago'यह अध्याय खत्म...', भुवनेश्वर कुमार के करियर को लेकर अश्विन ने दिया बयान
3 hrs agoकितने बजे शुरू होगा IND vs NZ पहला वनडे? जानें LIVE एक्शन की पूरी डिटेल्स
3 hrs agoपंजाब किंग्स में शामिल होंगे हार्दिक, MI में इन 2 खिलाड़ियों की एंट्री?
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines