Asia Cup 2025 IND vs PAK: एशिया कप 2025 में आज का दिन क्रिकेट फैंस के लिए बेहद खास होने वाला है। आज भारत और पाकिस्तान के बीच हाईवोल्टेज मुकाबला होने जा रहा है, इस मैच पर दुनियाभर के फैंस की नजरें रहने वाली है। जब-जब भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबला खेला जाता है तो स्टेडियम भी खचाखच भरा रहता है। ऐसे में मैच के दौरान विज्ञापन देने की भी कंपनियों में होड मची रहती है। भारत और पाकिस्तान के बीच जब-जब मैच होता है तो बीसीसीआई-पीसीबी से लेकर आईसीसी तक की काफी कमाई होती है। इस मैच के दौरान भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलने वाला है।
10 सेकंड के विज्ञापन पर 16 करोड़ रुपये खर्च!
इस बार एशिया कप के मैचों के राइट्स सोनी पर है। जिसके चलते मैच का लाइव प्रसारण सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क और लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप पर हो रही है। इस मैच को टेलीविजन से लेकर मोबाइल तक पर करोड़ों की संख्या में फैंस देखते हैं। इकोनॉमिक्स टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 मैच के दौरान चलने वाले 10 सेकंड के विज्ञापन के लिए कंपनियां 16 लाख रुपये तक खर्च कर रही है।
ये भी पढ़ें:-Dream 11 में IND vs PAK मैच को लेकर आया इतने करोड़ का Money Contest, ऐसे मिलेगा जीतने का मौका
भारत-पाक मैच के टिकटों से हो चुकी है इतनी कमाई
भारत बनाम पाकिस्तान एशिया कप 2025 मैच के लिए टिकटों की कीमत 11,390 और 12,589 रुपये तक रखी गई है। इससे पहले जब दोनों टीमों के बीच दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में मुकाबला खेला गया था, तो मैच की टिकटों से लगभग 100 करोड़ रुपये की कमाई हुई थी। अब देखने वाली बात होगी कि क्या इस बार टिकटों से इतनी कमाई हो सकती है? दरअसल भारत-पाकिस्तान मैच का काफी विरोध भी हो रहा है। काफी भारतीय फैंस इस मैच का बॉयकॉट कर रहे हैं, जिसकी वजह है पहलगाम आतंकी हमला। जिसको आजतक कोई भारतीय नहीं भूल पाया है। इस हमले में 26 मासूम पर्यटकों की जान चली गई थी।
रात 8 बजे शुरू होगा मैच
भारत और पाकिस्तान के बीच ये महामुकाबला भारतीय समयानुसार रात 8 बजे शुरू होगा। मैच के लिए 7:30 बजे टॉस होगा। ये मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इससे पहले यूएई के खिलाफ भी टीम इंडिया पहला मैच इसी मैदान पर खेला था।
ये भी पढ़ें:-IND vs PAK: क्या मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 में पक्की करेगी जगह? ऐसा बन रहा समीकरण
संबंधित खबरें
वेस्टइंडीज के कोच ने भारत को हराने का बनाया मास्टर प्लान
6 hrs agoIND vs WI: चौथे T20I मैच से पहले तिलक ने भारतीय गेंदबाजों को दी चेतावनी!
6 hrs agoWTC फाइनल में पहुंचने के लिए भारत को कितने मैच जीतने जरूरी?
7 hrs agoलिटन दास ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टेस्ट क्रिकेट में पहली बार हुआ ऐसा कमाल
7 hrs agoIND vs WI: चेतेश्वर पुजारा ने चुनी चौथे टी-20 के लिए भारत की प्लेइंग 11
8 hrs agoICC ने बदल दिए क्रिकेट के 5 बड़े नियम, अब बोल्ड नहीं होगा OUT?
8 hrs agoजोस हेजलवुड का बड़ा कारनामा, ईशांत शर्मा और जहीर खान की कर ली बराबरी
8 hrs agoIND vs WI: हैदराबाद में कितना दमदार है भारत का रिकॉर्ड?
9 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की टीम इंडिया में वापसी पर अश्विन ने दिया बड़ा बयान
9 hrs agoIPL 2027: रोहित शर्मा बन सकते हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान
10 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines