IND vs PAK: क्या मैच जीतने वाली टीम सुपर-4 में पक्की करेगी जगह? ऐसा बन रहा समीकरण

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच एशिया कप 2025 का मुकाबला आज दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में जीत के साथ टीम इंडिया सुपर-4 में लगभग कदम रख लेगी।

IND vs PAK Asia Cup 2025

IND vs PAK Asia Cup 2025

विज्ञापन

Asia Cup 2025 IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच आज एशिया कप 2025 में महामुकाबला होने जा रहा है। इस मैच का करोड़ों क्रिकेट फैंस को बेसब्री से इंतजार था, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में ये दोनों टीमें आखिरी बार आमने-सामने हुई थी। एशिया कप 2025 का ये बड़ा मुकाबला दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाएगा। सुपर-4 के लिहाज से दोनों टीमों के लिए ये मुकाबला बेहद अहम है। ऐसे में दोनों टीमें इस मैच को हरहाल में जीतने की कोशिश करती हुई दिखाई देगी।

सुपर-4 का ऐसा बन रहा समीकरण

एशिया कप 2025 में भारत और पाकिस्तान ने अभी तक 1-1 मैच खेला है। दोनों ने अपने-अपने पहले मैच में जीत हासिल की थी। जहां टीम इंडिया ने यूएई को हराया था तो वहीं पाकिस्तान ने ओमान को शिकस्त दी थी। फिलहाल ग्रुप-ए की पॉइंट्स टेबल में टीम इंडिया पहले और पाकिस्तान दूसरे पायदान पर बनी हुई है। वहीं अब दोनों टीमें आमने-सामने होने वाली है। इस मैच को जीतने वाली टीं सुपर-4 के लिए लगभग क्वालीफाई कर लेगी। शायद ही आगे ऐसा कोई चमत्कार हो जो 2 मैच जीतने वाली टीम को सुपर-4 की रेस से बाहर कर सकें।

विज्ञापन

टीम इंडिया ने पहले मैच में यूएई को 9 विकेट से करारी शिकस्त दी थी। इस मैच को भारतीय टीम ने पावरप्ले में ही अपने नाम कर लिया था, जिसके चलते टीम इंडिया का नेट रनरेट 10.483 का है। ऐसे में पाकिस्तान को हराने के साथ ही टीम इंडिया के 4 अंक और नेट रनरेट और ज्यादा बेहतर हो जाएगा और टीम इंडिया लगभग सुपर-4 में भी कदम रख लेगी। दरअसल इसके बाद बाकी टीमें भी 4 से ज्यादा अंक हासिल नहीं कर पाएंगी। अब ग्रुप-ए से सुपर-4 में भारत और पाकिस्तान का पहुंचना तय माना जा रहा है।

ओमान के साथ होगा भारत का अगला मैच

पाकिस्तान के बाद टीम इंडिया का अगला और तीसरा मैच ओमान के साथ होगा। इस मैच में टीम इंडिया की जीत लगभग तय है, भारतीय टीम के मुकाबले ओमान की टीम बेहद कमजोर है और उसको हाल ही में पाकिस्तान के हाथों भी हार का सामना करना पड़ा था।

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ