ACC Meeting On Dhaka: एशिया कप 2025 को लेकर ढाका में एशियन क्रिकेट काउंसिल की मीटिंग होने जा रही है। हालांकि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) ने ढाका में इस मीटिंग के होने का विरोध किया था और एसीसी से मीटिंग का वेन्यू बदलने को भी कहा था, लेकिन एसीसी चेयरमैन मोहसिन नकवी अपनी जिद पर अड़े रहे और अब वे मीटिंग को लेकर बांग्लादेश के ढाका में पहुंच भी गए हैं। बीती रात पीसीबी और एसीसी के चेयरमैन मोहसिन नकवी एशिया कप 2025 को लेकर होने वाली मीटिंग के लिए ढाका पहुंच गए, जहां उन्होंने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड के अधिकारियों के साथ डिनर भी किया। वहीं बीसीसीआई के इस मीटिंग में जुड़ने को लेकर भी बड़ा अपडेट सामने आया है।
वर्चुअल रूप से जुडे़गा BCCI
पहले खबरें सामने आई थी कि बीसीसीआई इस मीटिंग में हिस्सा नहीं लेगा, लेकिन अब खबर आई है कि बीसीसीआई ने वर्चुअल रूप से ढाका में होने वाली इस एसीसी की मीटिंग में जुड़ने का फैसला किया। सूत्रों के मुताबिक बीसीसीआई की तरफ से उपाध्यक्ष राजीव शुक्ला इस मीटिंग में जुड़ेंगे। पहले ओमान और अफगानिस्तान ने भी इस मीटिंग में जुड़ने से मना कर दिया था, लेकिन अब ये दोनों भी मीटिंग में हिस्सा लेंगे। वहीं नेपाल भी बीसीसीआई की तरह वर्चुअल रूप से मीटिंग में हिस्सा लेगा। यह पहली बार है जब बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड एक उच्च स्तरीय एसीसी बैठक की मेजबानी कर रहा है। बोर्ड अध्यक्ष अमीनुल इस्लाम ने कहा कि वे एसीसी को केवल सहायता प्रदान कर रहे थे और उन्होंने बीसीसीआई और एसएलसी द्वारा अपने प्रतिनिधि न भेजने पर कोई टिप्पणी नहीं की।
BCB ने किया मोहसिन नकवी का स्वागत
अमीनुल और बीसीबी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी निजामुद्दीन चौधरी ने हजरत शाहजलाल इंटरनेशनल हवाई अड्डे पर पीसीबी और एसीसी अध्यक्ष मोहसिन नकवी का स्वागत किया। इसके बाद शाम को उनके लिए डिनर का आयोजन किया गया है, वहीं अब ढाका के एक होटल में दो दिनों तक बैठक होगी।
सितंबर में होगा एशिया कप 2025
एशिया कप 2025 की मेजबानी भारत करने वाला है। ये टूर्नामेंट सितंबर में शुरू होगा, लेकिन इस टूर्नामेंट के मुकाबले न्यूट्रल वेन्यू के तहत यूएई में खेले जाएंगे। भारत-पाकिस्तान के बीच छिड़े तनाव के चलते ऐसा होने वाला है।
ये भी पढ़ें:- IND vs ENG: क्या ऋषभ पंत की जगह दूसरा खिलाड़ी करेगा बल्लेबाजी? जानें कन्कशन सब्स्टीट्यूट का नियम
संबंधित खबरें
रणजी ट्रॉफी में यशस्वी जायसवाल और केएल राहुल का निराशाजनक प्रदर्शन
28 mins agoबिना पिच पर उतरे ही निकला नतीजा, अरुणाचल प्रदेश ने छोड़ा रणजी ट्रॉफी मैच
45 mins agoतीसरे T20I मैच में कैसी होगी टीम इंडिया की प्लेइंग 11? हो सकता है एक बदलाव
1 hr agoबारिश बिगाड़ेगी IND vs WI तीसरे T20I का खेल? जानिए इंदौर के मौसम का हाल
2 hrs agoभारत के खिलाफ ODI सीरीज के लिए न्यूजीलैंड ने किया टीम का ऐलान
3 hrs agoफ्री में कब, कहां और कैसे देखें भारत-वेस्टइंडीज के बीच तीसरा T20I?
4 hrs agoदोहरे शतक से चूके मैट रेनशॉ, 9 साल का सूखा खत्म कर रच डाला इतिहास
4 hrs agoरणजी ट्रॉफी 2026-27 का पहला मैच नहीं खेलेंगे शुभमन गिल
5 hrs agoआज से होगा रणजी ट्रॉफी का आगाज, जानें लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
13 hrs agoटीम इंडिया के नए चीफ सिलेक्टर की रेस में सामने आए 3 बड़े नाम
14 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines