Rohit Sharma: भारतीय टीम के नियमित कप्तान रोहित शर्मा के लिए पिछले कुछ महीने काफी मुश्किलों भरे रहे हैं। उनकी कप्तानी में टीम ने इस साल टी-20 वर्ल्ड कप जरूर अपने नाम किया, लेकिन इसके बाद उनके लिए कुछ भी अच्छा नहीं रहा है। बांग्लादेश और न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में बल्ले से बुरी तरह फेल रहे रोहित मौजूदा बॉर्डर-गावस्कर सीरीज भी कुछ खास नहीं कर सके हैं। सिर्फ बल्लेबाजी ही नहीं, रोहित कप्तानी के मामले में भी ऑस्ट्रेलिया टीम के खिलाफ औसत रहे हैं। यही वजह है कि उन पर संन्यास लेने का काफी दबाव है।
ब्रिस्बेन में बारिश ने भारत को जरूर बचा लिया, लेकिन मेलबर्न में टीम की अप्रत्याशित हार ने रोहित की टेंशन बढ़ा दी है। टाइम्स ऑफ इंडिया की एक रिपोर्ट के मुताबिक, रोहित ने बीसीसीआई के शीर्ष अधिकारियों और सिलेक्टर्स के साथ रिटायरमेंट को लेकर बातचीत की है और संन्यास को लेकर अपना मन बना लिया है। अनुमान है कि ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सिडनी में होने वाले पांचवें टेस्ट के बाद रोहित टेस्ट क्रिकेट को अलविदा कह सकते हैं।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: सिडनी में ऐसी हो सकती है टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन, किस खिलाड़ी का कटेगा पत्ता?
रोहित की प्लेइंग इलेवन में जगह भी तय नहीं
रिपोर्ट में बताया गया है कि रोहित को लेकर सिलेक्टर्स को पहले से ही पता है कि क्या होने वाला है। हालांकि इस समय बड़ा सवाल रिटायरमेंट का नहीं है, बल्कि यह भी है कि क्या रोहित प्लेइंग इलेवन में शामिल होने के हकदार हैं। उनके आंकड़े देखकर उनकी प्लेइंग इलेवन में भी जगह मुश्किल से बन रही है। खबर है कि सिडनी में टीम उनकी जगह शुभमन गिल को प्लेइंग इलेवन में खिला सकती है।
उन्होंने इस साल इंग्लैंड के खिलाफ घरेलू टेस्ट सीरीज में अच्छे रन बनाए, लेकिन इसके बाद भी उनका इस साल टेस्ट औसत 25 के आसपास रहा है। उन्होंने इस साल 14 टेस्ट खेले और इनमें केवल दो शतक और दो फिफ्टी जड़ीं। इस दौरान उनके बल्ले से 26 पारियों में 24.76 की औसत के साथ कुल 619 रन ही निकले।
बॉर्डर-गावस्कर सीरीज में भी फुस्स रहा है रोहित का बल्ला
रोहित ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी में अब तक जितने रन बनाए हैं, वह पूरी सीरीज में तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह द्वारा लिए गए विकेटों की संख्या (30) से सिर्फ एक रन ज्यादा है। रोहित ने सीरीज के तीन टेस्ट की पांच पारियों में मुश्किल से 31 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका औसत 6.20 का रहा है।
यह भी पढ़ें: IND vs AUS: रोहित शर्मा के बाद कौन बन सकता है कप्तान? लिस्ट में 3 नाम शामिल
संबंधित खबरें
IND vs WI: बीसीसीआई ने अचानक टी-20 टीम में किया बड़ा बदलाव, वाशिंगटन सुंदर की जगह लेंगे नमन धीर
6 mins agoभारत को एशियन गेम्स में मिला और एक और मेडल, नितेश सिवाच ने रेसलिंग में सिल्वर जीतकर रचा इतिहास
41 mins agoIND vs WI: प्रसिद्ध कृष्णा की जगह CSK के खिलाड़ी की होगी टीम इंडिया में एंट्री! सामने आया बड़ा अपडेट
1 hr agoAsian Games 2026: भारत ने पाकिस्तान को फिर चटाई धूल, 4-3 से रोमांचक जीत के साथ फाइनल में बनाई जगह
2 hrs agoटीम इंडिया ने श्रीलंका को 124 रनों से हराकर रचा इतिहास, सेमीफाइनल में बने एक साथ 10 बड़े रिकॉर्ड
2 hrs agoआज आएगा ICC वनडे वर्ल्ड कप 2027 का शेड्यूल, जानें भारत में कहां और कैसे देख पाएंगे लाइव
3 hrs agoजसप्रीत बुमराह ने रचा इतिहास, विराट-रोहित को पछाड़कर T20I में बना डाला ये बड़ा रिकॉर्ड
3 hrs agoएशियन गेम्स में ईशान किशन ने रचा इतिहास, 80 रनों की तूफानी पारी के साथ बनाया बड़ा रिकॉर्ड
4 hrs agoAsian Games 2026: श्रीलंका को रौंदकर टीम इंडिया ने फाइनल में की एंट्री, दर्ज की 124 रनों से बड़ी जीत
5 hrs agoAsian Games 2026: भारत-पाकिस्तान के बीच महामुकाबले का ऐलान, 3 अक्टूबर को गोल्ड मेडल के लिए होगी भिड़ंत
5 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines