Anshuman Gaekwad Death: भारत के पूर्व क्रिकेटर और कोच अंशुमान गायकवाड़ का निधन हो गया है। वह ब्लड कैंसर से लंबी लड़ाई लड़ रहे थे। उन्होंने बुधवार को आखिरी सांस ली। कैंसर से जंग लड़ने के बाद उनका 71 वर्ष की आयु में निधन हो गया। गायकवाड़ ने भारतीय टीम को कोचिंग भी दी थी। उन्होंने 1975 से 1987 तक 40 टेस्ट और 15 वनडे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया।
जय शाह ने दी श्रद्धांजलि
बीसीसीआई सचिव जय शाह ने उन्हें श्रद्धांजलि दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा- अंशुमान गायकवाड़ के परिवार और दोस्तों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। संपूर्ण क्रिकेट जगत के लिए हृदयविदारक। उसकी आत्मा को शांति मिले।
वेस्ट इंडीज के खिलाफ किया था टेस्ट डेब्यू
गायकवाड़ ने 1975 से 1987 के बीच 12 साल तक इंटरनेशनल क्रिकेट खेला। उन्होंने 1975 से 1987 तक 40 टेस्ट और 15 वनडे मैचों में टीम इंडिया का प्रतिनिधित्व किया। टेस्ट में उन्होंने 2 शतक और 10 अर्धशतक के साथ 1985 रन बनाए तो वहीं 15 वनडे में एक अर्धशतक के साथ 269 रन बनाए। गायकवाड़ के नाम फर्स्ट क्लास के 206 मैचों में 12136 रन और 143 विकेट दर्ज हैं। वह भारत के ओपनिंग बल्लेबाज रह चुके थे। गायकवाड़ ने अपने टेस्ट करियर की शुरुआत वेस्ट इंडीज के खिलाफ 17 दिसंबर 1975 को ईडन गार्डंस में की थी। वनडे डेब्यू उन्होंने लॉर्ड्स में 7 जून 1975 को किया था।
दो बार रहे टीम इंडिया के कोच
वहीं टीम इंडिया कोचिंग की बात करें तो उन्होंने दो बार ये भूमिका निभाई। गायकवाड़ 1997 से 2000 के बीच दो बार भारतीय टीम के कोच रहे। उनके पहले कार्यकाल के दौरान टीम इंडिया के कप्तान सचिन तेंदुलकर थे। जबकि दूसरा कार्यकाल भारतीय क्रिकेट में मची उथल-पुथल और मैच फिक्सिंग कांड के बाद था। वह 1990 के दशक में नेशनल सिलेक्टर भी रह चुके थे। अनिल कुंबले के पाकिस्तान के खिलाफ 10 विकेट और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ घरेलू सीरीज में 2-1 से जीत उनके कोचिंग करियर की उपलब्धियां रहीं। साल 200 में उन्होंने टीम इंडिया को आईसीसी नॉकआउट ट्रॉफी के सेमीफाइनल में पहुंचाने में मदद की।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: वनडे सीरीज में नहीं टीम इंडिया के तुरुप के इक्के! कौन लगाएगा पार?
संदीप पाटिल ने मांगी थी मदद
हाल ही में गायकवाड़ अस्पताल में भर्ती थे। पूर्व क्रिकेटर संदीप पाटिल उनसे मिलने लंदन के किंग्स कॉलेज अस्पताल गए थे। उन्होंने भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) से गायकवाड़ की मदद के लिए धनराशि मांगी थी। बीसीसीआई ने इसके बाद 1 करोड़ का फंड जारी किया था।
ये भी पढ़ें: IND vs SL: टीम इंडिया की ‘इस गलती’ के बावजूद सूर्या की सूझबूझ ने जिताया मैच, कप्तानी हो तो ऐसी!
ये भी पढ़ें: IND vs SL: श्रीलंका का तीसरा बल्लेबाज खेलने क्यों नहीं आया? जानें सुपर ओवर के ये अनोखे नियम
ये भी पढ़ें: Video: लास्ट बॉल पर छक्का ठोक ‘पागल’ हो गया बल्लेबाज, जश्न में फेंका बल्ला, अंपायर को लग गई चोट
संबंधित खबरें
20 साल की वैष्णवी ने रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं दूसरी युवा भारतीय
50 secs ago‘ठंडा पानी मत पीना बेटा’, वैभव को महिला फैन ने क्यों दी ऐसी सलाह?
28 mins agoवैभव सूर्यवंशी की ICC T20I रैंकिंग में तूफानी छलांग, टॉप-50 में मारी एंट्री
51 mins agoमुशीर खान का बड़ा धमाका, एक ही मैच में शतक के साथ 6 विकेट लेकर रचा इतिहास
1 hr agoवैभव सूर्यवंशी ने अभिषेक शर्मा से किया वादा पूरा, डायलॉग से मचाया धमाल
1 hr agoजडेजा की 4 साल की बादशाहत खत्म, यानसन बने नंबर-1 टेस्ट बॉलर और ऑलराउंडर
1 hr agoकमबैक सीरीज में फेल होने के बाद भुवनेश्वर कुमार का चौंकाने वाला बयान
1 hr agoIPL 2027 ऑक्शन से पहले हार्दिक पांड्या के ट्रेड को लेकर आया नया अपडेट
2 hrs agoअभिषेक ने ईशान से छीना T20I का ताज, मार्को यानसेन ने टेस्ट में रचा इतिहास
3 hrs agoWPL ऑक्शन में किसका पलड़ा भारी? जानें किस टीम की जेब में कितना है दम
3 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines