Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का राउंड 2 खेला जा रहा है. जयपुर में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस सीजन मुंबई की ओर से रोहित शर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि वह उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए. रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी को इस मैच में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.
स्टार खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
मुंबई के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में फील्डिंग करते समय अंगकृष को चोट लगी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है.
मुंबई ने जीता मुकाबला
मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 331/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 20 गेंदों में 11 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा मुशीर खान ने 56 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 49 गेंदों में 55 रन बनाए. अंत में हार्दिक तामोर ने 82 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. जबकि शम्स मुलानी ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड 51 रनों से हार गई.
रोहित शर्मा ने पहले मैच को बनाया था यादगार
रोहित शर्मा ने पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके के अलावा 9 छक्के जड़े थे. फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा दूसरे मैच भी उत्तराखंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वह गोल्डन डक पर आउट हुए और फैंस का दिल टूट गया.
संबंधित खबरें
भारत से फाइनल हारने का दर्द नहीं भूला पा रहे पाकिस्तानी खिलाड़ी
4 hrs agoक्या खत्म हो गया इन 4 खिलाड़ियों का T20I करियर? नहीं मिल रहा मौका
5 hrs agoहरमनप्रीत कौर के कप्तानी छोड़ने पर स्मृति मंधाना का पहला रिएक्शन
6 hrs ago2027 वर्ल्ड कप में नहीं खेले हार्दिक पांड्या तो कौन लेगा उनकी जगह?
6 hrs agoभुवनेश्वर कुमार की वापसी पर कपिल देव ने दिया बयान, कहा-इस वजह से मिला मौका
7 hrs agoदूसरे वनडे में इंडिया ए के इन 3 खिलाड़ियों को करना होगा कमाल का प्रदर्शन
7 hrs agoकब और कहां होगा IND vs W दूसरा टी20 मैच? जानें पूरी डिटेल्स
7 hrs agoमैच के दौरान नरेंद्र मोदी स्टेडियम को बम से उड़ाने की मिली धमकी
8 hrs agoIND vs WI: श्रेयस अय्यर तीसरे T20 मैच में कर सकते हैं विराट कोहली की बराबरी
8 hrs agoईशान किशन ने तोड़ा विराट कोहली का बड़ा रिकॉर्ड, बने नंबर-1 भारतीय बल्लेबाज
9 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines