रोहित शर्मा के सामने मैदान पर बड़ा हादसा, स्टार खिलाड़ी को लगी चोट, अस्पताल में हुआ भर्ती

Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस मैच में मुंबई को बड़ा झटका लगा. स्टार खिलाड़ी को चोट लगी और उसे अस्पताल ले जाया गया. रोहित शर्मा भी इस मैच में मुंबई इंडियंस का हिस्सा थे. इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

रोहित शर्मा

रोहित शर्मा

Mumbai vs Uttarakhand: विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 का राउंड 2 खेला जा रहा है. जयपुर में मुंबई और उत्तराखंड के बीच मुकाबला खेला गया. इस सीजन मुंबई की ओर से रोहित शर्मा भी हिस्सा ले रहे हैं. हालांकि वह उत्तराखंड के खिलाफ गोल्डन डक पर आउट हो गए. रोहित शर्मा के साथी खिलाड़ी को इस मैच में गंभीर चोट लगी, जिसके बाद स्टार खिलाड़ी को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया. इस मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया.

विज्ञापन

स्टार खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती

मुंबई के स्टार बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी को फील्डिंग के दौरान चोट लग गई थी. उन्हें अचानक अस्पताल में भर्ती कराया गया. जयपुर के मानसिंह स्टेडियम में फील्डिंग करते समय अंगकृष को चोट लगी और उन्हें स्ट्रेचर पर मैदान से बाहर ले जाना पड़ा. इस मामले का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. हालांकि उनकी चोट कितनी गंभीर है इस बात की पुष्टि अभी नहीं हुई है.

विज्ञापन

मुंबई ने जीता मुकाबला

मुंबई ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 331/7 रन बनाए थे. सलामी बल्लेबाज अंगकृष रघुवंशी ने 20 गेंदों में 11 रन बनाए, जबकि रोहित शर्मा पहली ही गेंद पर बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए. इसके अलावा मुशीर खान ने 56 गेंदों में 55 रनों की पारी खेली, जबकि सरफराज खान ने 49 गेंदों में 55 रन बनाए. अंत में हार्दिक तामोर ने 82 गेंदों में 93 रनों की पारी खेली. जबकि शम्स मुलानी ने 35 गेंदों में 48 रन बनाए. लक्ष्य का पीछा करते हुए उत्तराखंड 51 रनों से हार गई.

रोहित शर्मा ने पहले मैच को बनाया था यादगार

रोहित शर्मा ने पहले मैच में सिक्किम के खिलाफ 155 रनों की पारी खेली थी. उन्होंने 94 गेंदों में 155 रनों की शानदार पारी खेली थी. अपनी पारी के दौरान उन्होंने 18 चौके के अलावा 9 छक्के जड़े थे. फैंस को उम्मीद थी कि रोहित शर्मा दूसरे मैच भी उत्तराखंड के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी से कहर बरपाएंगे. लेकिन ऐसा नहीं हो सका. वह गोल्डन डक पर आउट हुए और फैंस का दिल टूट गया.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ