---विज्ञापन---

चैंपियन बनने के बाद रोहित-विराट ने की तलवार बाजी, मैदान पर दिखा अनोखा जश्न, वायरल हुआ वीडियो

Rohit Sharma: रोहित शर्मा और विराट कोहली का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें दोनों खिलाड़ी शानादार अंदाज में जश्न मना रहे हैं।

---विज्ञापन---

Rohit Sharma:  न्यूजीलैंड के खिलाफ चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मुकाबला भारत ने अपने नाम कर लिया। भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी अपने नाम की। इस मैच में रोहित शर्मा ने शानदार प्रदर्शन किया। हालांकि विराट खासा प्रभावित नहीं कर सके।  मैच जीतने के बाद दोनों खिलाड़ियों ने शानदार अंदाज में जश्न मनाया। दोनों मैच के बाद मजाकिया अंदाज में तलवार बाजी करते हुए दिखे, जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

---विज्ञापन---

रोहित- विराट का अनोखा जश्न

रोहित शर्मा ने इस मैच में 83 गेंदों में 76 रनों की शानदार पारी खेली थी। उन्होंने मैच में शानदार बल्लेबाजी की और भारत की जीत में अहम योगदान निभाया। मैच जीतने के बाद रोहित शर्मा और विराट कोहली जश्न मनाने के लिए मैदान पर पहुंचे। इस दौरान दोनों खिलाड़ी ने स्टंप उठाकर मजाकिया अंदाज में तलवार बाजी की। फिर बाद में दोनों खिलाड़ी ने हंसते हुए एक दूसरे को गले लगााया। अब इस पूरे मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस वीडियो को काफी पसंद कर रहे हैं।

सबसे ज्यादा आईसीसी फाइनल्स खेलने वाले खिलाड़ी बने रोहित- विराट

खिलाड़ी का नाम ICC फाइनल्स में भागीदारी
विराट कोहली 9 फाइनल्स
रोहित शर्मा 9 फाइनल्स
युवराज सिंह 8 फाइनल्स
रविंद्र जडेजा 8 फाइनल्स
कुमार संगकारा 7 फाइनल्स
महेला जयवर्धने 7 फाइनल्स

 

---विज्ञापन---

First published on: Mar 09, 2025 10:14 PM

End of Article

About the Author

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola