Zimbabwe vs Afghanistan: अफगानिस्तान क्रिकेट टीम आगामी टेस्ट सीरीज जिम्बाब्वे के खिलाफ खेलेगी। 2 टेस्ट मैचों की खेली जाने वाली सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम ने ऐलान कर दिया है। टीम में राशिद खान की वापसी 3 साल बाद हुई है। इसके अलावा टीम में कई नए चेहरों को शामिल किया गया है, जिन्होंने घरेलू टूर्नामेंट में शानदार प्रदर्शन किया है।
राशिद खान की हुई वापसी
राशिद खान लंबे समय बाद टेस्ट सीरीज में भाग लेते हुए नजर आएंगे। उन्होंने अपना आखिरी टेस्ट साल 2021 में जिम्बाब्वे के खिलाफ ही खेला था। अब वह फिर जिम्बाब्वे के खिलाफ वापसी करते हुए नजर आएंगे। राशिद ने अब तक खेले गए 5 टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की है और 34 विकेट अपने नाम किए हैं।
बता दें कि दो टेस्ट मैच की सीरीज का पहला मैच 26 दिसंबर से खेला जाएगा, जबकि दूसरा मैच 2 जनवरी से खेला जाना है। दोनों मैच बुलवायो में खेले जाएंगे।
7 अनकैप्ड खिलाड़ियों को मिला मौका
जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए कुल 7 खिलाड़ियों को पहली बार अफगानिस्तान टेस्ट टीम में शामिल होने का मौका मिला। इन खिलाड़ियों में इस्मत आलम, जहीर शहजाद, बशीर अहमद, अजमतुल्लाह उमरजई, फरीद अहमद, रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल शामिल हैं।
अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के अंतरिम सेलेक्टर अहमद शाह सुलेमानखिल ने कहा कि राशिद खान की 3 साल बाद वापसी हुई है। उनकी वापसी से अफगानिस्तान टीम को मजबूती मिलेगी। खिलाड़ियों ने टेस्ट सीरीज के लिए अच्छी तैयारी की है और इसके बाद ही टीम का चयन किया गया है। इन खिलाड़ियों ने अब्दाली टूर्नामेंट में अच्छा प्रदर्शन किया है।
जिम्बाब्वे के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान क्रिकेट टीम
हशमतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमत शाह (उप-कप्तान), अफसर जजई (विकेटकीपर), इकराम अलीखाइल (विकेटकीपर), रियाज हसन, सेदिकुल्लाह अटल, अब्दुल मलिक, बहीर शाह महबूब, इस्मत आलम, अजमतुल्लाह उमरजई, जहीर खान, जिया उर रहमान अकबर, जहीर शहजाद, राशिद खान, यामीन अहमदजई, बशीर अहमद अफगान, नवीद जादरान और फरीद अहमद मलिक।
ये भी पढ़ें:- यशस्वी, गिल, कोहली, पंत सब फ्लॉप…, इस बैटिंग के साथ कैसे टीम इंडिया फतह करेगी ऑस्ट्रेलिया का किला?
संबंधित खबरें
लगातार दो हार के बावजूद गौतम गंभीर ने की कप्तान श्रेयस अय्यर की तारीफ
2 hrs agoलक्ष्य सेन ने फिर लहराया तिरंगा, दूसरी बार हाइलो ओपन की ट्रॉफी जीती
3 hrs agoभारत से सीरीज हारकर भी मिचेल सैंटनर ने नहीं मानी हार
4 hrs agoइन 5 खिलाड़ियों ने डुबोई टीम इंडिया की लुटिया? गंभीर के फैसले पर उठे सवाल
4 hrs agoPV Sindhu ने हाइलो ओपन जीतकर रचा इतिहास, ऐसा करने वाली बनीं पहली भारतीय
5 hrs ago'भुवनेश्वर कुमार को चुनना सबसे बड़ी चूक थी', सिलेक्टर्स पर भड़के इरफान पठान
5 hrs agoअगली टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ खेलने उतरेगी टीम इंडिया
5 hrs agoनमन धीर का विकेट और ब्लेयर टिकनर का अनोखा सेलिब्रेशन
6 hrs ago'मेरी डिक्शनरी में डर शब्द नहीं…', सीरीज जीतने के बाद गंभीर का बड़ा बयान
6 hrs agoसीरीज जीतने के बाद भी खुश नहीं होगी इंडिया, नहीं मिले इन 3 सवालों के जवाब
6 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines