Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

खेल

T20 World Cup 2026 के बीच राशिद खान पर गिरने वाली है गाज, सामने आया बड़ा अपडेट

Rashid Khan Captaincy: राशिद खान की अगुवाई में अफगानिस्तान ने टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भाग लिया. हालांकि टीम सुपर 8 में नहीं पहुंच सकी और अफगान का सफर वर्ल्ड कप से खत्म हो गया. अब राशिद खान पर गाज गिरने वाली है.

Author
Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 25, 2026 15:46

T20 World Cup 2026: टी -20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान का प्रदर्शन औसतन रहा. टीम सुपर 8 के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाई, राशिद खान की अगुवाई वाली अफगानिस्तान से खासा उम्मीदें थी. लेकिन टीम को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड से हार का सामना करना पड़ा. ऐसे में अफगानिस्तान सुपर 8 से बाहर हो गई और टी-20 विश्व कप 2026 से टीम का सफर खत्म हो गया. अब अफगानिस्तान के कप्तान राशिद खान को बड़ा झटका लगने वाला है.

राशिद खान को लगने वाला है बड़ा झटका

रिपोर्ट्स के मुताबिक अफगानिस्तान राशिद खान को कप्तानी से हटाना चाहती है. एसीबी ने कप्तानी पर चर्चा के लिए इब्राहिम जादरान को काबुल बुलाया है. अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड टी-20 विश्व कप 2026 से पहले ही राशिद को कप्तानी से हटाना चाहती थी, लेकिन ऐसा नहीं हो सका. सामने आए नए अपडेट के मुताबिक उन्हें हटाने के पीछे एक मुख्य कारण “निजी मामला” है. इस मामले में कुछ गैर-क्रिकेट संबंधी मुद्दे भी शामिल हैं. माना जा रहा है कि अफगानिस्तान के नए कप्तान इब्राहिम जादरान होंगे.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: VIDEO: रणजी ट्रॉफी फाइनल में हुई ‘लड़ाई’, अंपायर ने किया बीच बचाव, जानें पूरा मामला

वर्ल्ड कप से बाहर होने के बाद अफगानिस्तान 3 मैचों की टी-20 सीरीज श्रीलंका के खिलाफ यूएई में खेलेगी, जिसका आगाज 13 मार्च से होगा. इसके बाद तीन मैचों की वनडे सीरीज भी 20 मार्च से खेली जाएगी. राशिद खान ने टी-20 वर्ल्ड कप में औसतन प्रदर्शन भी किया. वह गेंदबाजी में खासा प्रभावित नहीं कर सके. उन्होंने 4 मैच में 6 विकेट अपने नाम किए.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: ईशान किशन का ICC रैंकिंग में बड़ा धमाका, सूर्यकुमार यादव-तिलक वर्मा को पछाड़ा

कैसा रहा अफगानिस्तान का सफर?

टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अफगानिस्तान ने अपना पहला मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ खेला, जहां अफगान टीम को 5 विकेट से हार का सामना करना पड़ा. वहीं, दूसरे मैच में अफगानिस्तान को साउथ अफ्रीका के खिलाफ डबल सुपर ओवर में हार का सामना करना पड़ा. इसके बाद अफगानिस्तान ने यूएई और कनाडा को हराया. लेकिन ये सुपर 8 में पहुंचने के लिए काफी नहीं था.

First published on: Feb 25, 2026 03:46 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.