IND vs ZIM: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की जारी सीरीज का दूसरा मुकाबला 25 जुलाई को खेला गया था. इस मैच में भारत ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रनों से बाजी मार ली. भारत की ओर से ईशान किशन और तिलक वर्मा ने शानदार अर्धशतकीय पारी खेली थी. हालांकि अभिषेक शर्मा खासा कमाल नहीं कर सके और आउट हो गए. वह लगातार 5वीं पारी में फ्लॉप हुए हैं. दूसरे मैच में भी वह फ्लॉप हो गए.
अभिषेक शर्मा लगातार 5 पारियों से में हो रहे फ्लॉप
अभिषेक शर्मा ने पहली मैच में 16 गेंदों का सामना करते हुए 9 रन बनाए थे. हालांकि दूसरे मैच में वह 8 गेंदों में 8 रन बनाकर आउट हो गए. दोनों ही मैच में वह ब्लेसिंग मुजरबानी का शिकार बने. तेज गेंदबाज ने उन्हें दोनों ही मैच में सस्ते में आउट कर पवेलियन लौटाया. जिम्बाब्वे के खिलाफ अभिषेक शर्मा को शानदार शुरुआत मिली थी. उन्होंने पहले ही ओवर में 2 चौके लगाए थे. ऐसे में लग रहा था कि आज अभिषेक के बल्ले से बड़ी पारी देखने को मिलेगी. लेकिन ऐसा नहीं हुआ. वह आज भी निराशाजनक पारी खेलकर चलते बने.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: बैक टू बैक जीत के बाद भी टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका
इंग्लैंड में भी नहीं कर सके प्रभावित
इससे पहले इंग्लैंड के खिलाफ उन्होंने अपनी आखिरी तीन पारियों में खराब बल्लेबाजी की. उनके बल्ले से 10, 16 और 3 रन निकले. इस तरह वह लगातार 5 पारियों में बुरी तरीके से फ्लॉप हो गए. अब तीसरे मैच में अभिषेक शर्मा से खासा उम्मीदें होंगी. हालांकि ब्लेसिंग मुजरबानी ने उन्हें खतरा हो सकता है, क्योंकि आंकड़े इसी ओर इशारा कर रहे हैं. टी-20आई में अभिषेक ने मुजरबानी की 21 गेंदें खेली हैं, जिसमें वह 3 बार आउट हुए हैं और केवल 8 रन ही बना पाए हैं. ऐसे में तीसरे टी-20 मैच मुजरबानी फिर एक बार अभिषेक पर भारी पड़ सकते हैं.
ये भी पढ़ें: IND vs ZIM: भारत से सीरीज हारने के बाद क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार
संबंधित खबरें
IND vs PAK Final: पाकिस्तान से हाथ मिलाएगी टीम इंडिया या जारी रहेगा नो हैंडशेक? जानें क्या कहते हैं IOC के नियम
1 min agoAsian Games 2026: कितने बजे शुरू होगा IND vs PAK फाइनल मुकाबला? जानें मैच टाइमिंग और लाइव डिटेल्स
44 mins agoIND vs WI Live Streaming: फ्री में भारत-वेस्टइंडीज तीसरा वनडे मैच कैसे देख सकते हैं? ये रहा आसान तरीका
59 mins agoIND vs PAK: एक या 2 नहीं… ODI वर्ल्ड कप 2027 में 3 बार हो सकती है भारत-पाकिस्तान की टक्कर, जानिए पूरा गणित
1 hr agoन्यूजीलैंड से साउथ अफ्रीका तक…जानिए ODI वर्ल्ड कप 2027 से पहले किन टीमों से भिड़ेगा भारत
2 hrs agoAsian Games 2026: लवलीना बोरगोहेन ने बर्थडे पर जीता गोल्ड मेडल, चीनी खिलाड़ी को हराकर खत्म किया 12 साल का इंतजार
4 hrs agoशुभमन गिल ने तोड़ा ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज माइकल बेवन का वर्ल्ड रिकॉर्ड, बनाया नया इतिहास
4 hrs agoODI World Cup 2027 में कितने बजे से शुरू होंगे टीम इंडिया के मुकाबले? नोट कर लीजिए मैच टाइमिंग
4 hrs agoIND vs WI: वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे वनडे में भारत की संभावित प्लेइंग-11, क्या रोहित शर्मा होंगे बाहर?
4 hrs agoAsian Games 2026: 48 साल में पहली बार, भारतीय महिला रिकर्व टीम ने एशियन गेम्स में जीता गोल्ड मेडल
7 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines