IND vs ZIM: भारत से सीरीज हारने के बाद क्या बोले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा? जानें किसे ठहराया जिम्मेदार

भारत ने दूसरे टी-20 मैच में जिम्बाब्वे को 90 रनों से हराया. इस जीत के साथ टीम इंडिया ने सीरीज पर कब्जा भी जमा लिया है. सीरीज हारने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने पोस्ट मैच प्रजेंटेशन में बात की है और हार की असली वजह भी बताई है.

IND vs ZIM: Photo Source-X

IND vs ZIM: Photo Source-X

India vs Zimbabwe: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. अब तक 2 मैच खेले गए हैं और भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीरीज में 2-0 से अपने नाम कर ली है. भारत की ओर से ईशान किशन ने शानदार बल्लेबाजी की और अर्धशतकीय पारी खेलकर समा बांध दिया. सीरीज गंवाने के बाद जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने दूसरा मैच गंवाने की बड़ी वजह बताई है.

विज्ञापन

सिकंदर रजा ने क्या कहा?

दूसरा मैच और सीरीज गंवाने के बाद सिकंदर रजा ने कहा “मुझे लगा कि लड़कों ने बीच-बीच में अच्छी गेंदबाजी की, इसका श्रेय भारत को जाता है. भारतीयों के कुछ शॉट और कौशल सराहनीय थे. हमारी फील्डिंग बेहतर हो सकती थी. ईशान ने भी यह गलती काफी नियमित रूप से की है और वह भी इस दौर से गुजर रहा है. निश्चित रूप से इससे सीखने को मिलेगा और उम्मीद है कि इससे हमें बेहतर बनने में मदद मिलेगी. कप्तान के तौर पर मैं बल्ले से टीम को निराश कर रहा हूं. मैं अगले मैच में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने की कोशिश करूंगा.”

विज्ञापन

कप्तान होने के नाते उन्होंने खुद को ही हार का जिम्मेदार बताया. उन्होंने इस मैच में खराब बल्लेबाजी की थी और 3 गेंदों में बिना खाता खोले पवेलियन लौटे थे.

विज्ञापन

ऐसा था मैच का हाल

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए इस मैच में 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 219 रन बनाए थे. भारत की ओर से ईशान किशन ने 44 गेंदों में 81 रनों की सर्वाधिक पारी खेली. उनके अलावा उप-कप्तान तिलक वर्मा ने 29 गेंदों में 60 रनों की पारी खेली थी. लक्ष्य का पीछा करते हुए जिम्बाब्वे की टीम 17.5 ओवर में सिमट गई थी. जिम्बाब्वे की ओर से सबसे ज्यादा रन ब्रायन बेनेट ने बनाए. उन्होंने 19 गेंदों में 32 रनों की पारी खेली थी. इस तरह भारत ने 90 रनों के बड़े अंतर से मुकाबला जीत लिया था.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ