हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

IND vs ENG: सबसे ज्यादा छक्के लगाने वाले खिलाड़ी बने अभिषेक शर्मा, रोहित शर्मा का बड़ा रिकॉर्ड हुआ चकनाचूर

Abhishek Sharma: अभिषेक शर्मा ने इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में कई रिकॉर्ड को चकनाचूर कर दिया। उन्होंने रोहित शर्मा के अलावा शुभमन गिल, विराट कोहली, संजू सैमसन और तिलक वर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया।

विज्ञापन

Abhishek Sharma: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टी-20 सीरीज का आखिरी मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मैच में अभिषेक शर्मा का तूफान आया। उन्होंने इस मैच में 37 गेंदों में शतक बनाया और टी-20 में सबसे तेज शतक लगाने वाले दूसरे भारतीय खिलाड़ी बन गए। इसके अलावा अभिषेक ने शुभमन गिल का भी महारिकॉर्ड भी तोड़ दिया और वह भारत की ओर से टी-20 आई के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले भारतीय खिलाड़ी भी बन गए।

एक मैच में सबसे ज्यादा छक्के

अभिषेक शर्मा ने इस मैच में रोहित शर्मा का रिकॉर्ड तोड़ दिया। रोहित ने एक टी-20 मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा छक्के लगाए थे। उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ साल 2017 में एक पारी में 10 छक्के लगाए थे। हालांकि इस मैच में अभिषेक शर्मा ने उनका रिकॉर्ड तोड़ दिया। उन्होंने इस मैच में 13 छक्के लगाए।

विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय में भारत के लिए सर्वाधिक छक्के

13 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
10 रोहित शर्मा बनाम श्रीलंका इंदौर 2017
10 संजू सैमसन बनाम दक्षिण अफ्रीका डरबन 2024
10 तिलक वर्मा बनाम दक्षिण अफ्रीका जोबर्ग 2024

इसके अलावा अभिषेक शर्मा ने भारत के लिए एक टी-20 मैच में व्यक्तिगत स्कोर के तौर पर सबसे ज्यादा रन बनाए। उन्होंने इस मामले में शुभमन गिल का रिकॉर्ड तोड़ा। शुभमन ने साल 2023 में न्यूजीलैंड के खिलाफ 126 रन बनाए थे। लेकिन अभिषेक ने 135 रन बनाकर गिल का रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिया। अपनी पारी में अभिषेक ने 54 गेंदों में 135 रन बनाए। इसके अलावा उन्होंने 7 चौके और 13 छक्के अपने नाम किए। उनका स्ट्राइक रेट इस दौरान 250 का रहा।

विज्ञापन

टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों में भारत के लिए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर

135 अभिषेक शर्मा बनाम इंग्लैंड वानखेड़े 2025
126* शुभमन गिल बनाम न्यूजीलैंड अहमदाबाद 2023
123* रुतुराज गायकवाड़ बनाम ऑस्ट्रेलिया गुवाहाटी 2023
122* विराट कोहली बनाम अफगानिस्तान दुबई 2022
121* रोहित शर्मा बनाम अफगानिस्तान बेंगलुरु 2024

ये भी पढ़ें:- U19 WC: इन 5 ने भारत को बनाया दूसरी बार चैंपियन, बल्ले और गेंद से मचाया तहलका

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola