Abhimanyu Easwaran: रोहित शर्मा के टेस्ट क्रिकेट से रिटायरमेंट लेने के बाद बड़ा सवाल यह था कि टीम में उनकी जगह कौन लेगा। ओपनर की जिम्मेदारी यशस्वी जायसवाल के साथ कौन संभालेगा? टीम इंडिया की इस बड़ी समस्या का हल अभिमन्यु ईश्वरन ने कर दिया है। इंग्लैंड की सरजमीं पर पहुंचते ही अभिमन्यु ने इंग्लैंड लायंस के खिलाफ धांसू पारी खेली है। घरेलू क्रिकेट में रनों का अंबार लगाने वाले अभिमन्यु को पांच मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया में जगह भी मिली है। अभिमन्यु की हालिया फॉर्म को देखते हुए उन्हें लीड्स में होने वाले पहले टेस्ट में मौका मिलना तय माना जा रहा है।
रोहित को रिप्लेस करने के लिए तैयार अभिमन्यु
इंग्लैंड लायंस के खिलाफ दूसरे अनौपचारिक टेस्ट मुकाबले में अभिमन्यु का बल्ला जमकर बोला। अभिमन्यु ने बेहतरीन बल्लेबाजी करते हुए 92 गेंदों में 80 रन की दमदार पारी खेली। अपनी इस इनिंग के दौरान अभिमन्यु ने 10 चौके जमाए। नंबर टीम पर बल्लेबाजी करते हुए अभिमन्यु ने दूसरे विकेट के लिए केएल राहुल के साथ मिलकर 88 रन जोड़े। अभिमन्यु को पहले भी भारतीय टेस्ट टीम में मौका दिया गया था, लेकिन उन्हें प्लेइंग 11 में मौका नहीं मिला था। हालांकि, इस बार रोहित के संन्यास के बाद अभिमन्यु का टेस्ट क्रिकेट में डेब्यू होना तय लग रहा है। 102 फर्स्ट क्लास मैचों में अभिमन्यु 7750 रन ठोक चुके हैं। इस दौरान उन्होंने 27 सेंचुरी जमाई है, जबकि 30 अर्धशतक भी उनके बल्ले से निकले हैं।
राहुल ने भी ठोका दावा
अभिमन्यु ईश्वरन के साथ-साथ केएल राहुल ने भी ओपनिंग के लिए अपनी दावेदारी पेश कर दी है। अभिमन्यु के बल्ले से दूसरी इनिंग में 80 रन निकले, तो पहली पारी में राहुल का जलवा रहा। राहुल ने जबरदस्त बल्लेबाजी करते हुए शतकीय पारी खेली। दाएं हाथ के बल्लेबाज ने 168 गेंदों में 116 रन की शानदार पारी खेली। अभिमन्यु और राहुल के बीच ओपनिंग स्लॉट के लिए जोरदार जंग देखने को मिल सकती है। माना जा रहा है कि इन दोनों में से किसी एक को टीम मैनेजमेंट नंबर तीन पर आजमा सकता है।
संबंधित खबरें
राहुल द्रविड़ के बेटे अन्वय ने खेली तूफानी पारी, ठोकी धांसू फिफ्टी
33 mins agoकौन हैं विहान मल्होत्रा जिन्होंने अपने रणजी डेब्यू पर जड़ा धमाकेदार शतक?
41 mins agoभारत-वेस्टइंडीज चौथे T20 मैच में अर्शदीप सिंह बना सकते हैं ऐतिहासिक रिकॉर्ड
41 mins agoरणजी ट्रॉफी में नहीं चला केएल राहुल का बल्ला, टीम इंडिया की बढ़ी टेंशन
1 hr agoमैदान के बाहर 'प्रोफेशनल पिच' पर उतरे विराट कोहली, लिंक्डइन पर बनाया अकाउंट
2 hrs agoक्या IPL 2027 में खेलेंगे महेंद्र सिंह धोनी? CSK CEO ने तोड़ी चुप्पी
2 hrs agoन्यूजीलैंड ODI सीरीज के लिए ऐसा हो सकता है टीम इंडिया का स्क्वाड
3 hrs agoगिल ने रचा इतिहास, बने 5 बार 'प्लेयर ऑफ द मंथ' जीतने वाले पहले खिलाड़ी
3 hrs agoसूर्यवंशी या सैमसन, चौथे T20I में किसे मिलना चाहिए मौका? जानें आंकड़े
3 hrs agoरोहित-विराट खेलेंगे 2027 का वर्ल्ड कप? BCCI ने दिया जवाब
4 hrs agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines