हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

'पब्लिक के सामने दिखावा करना...' WCL में भारत-पाक मैच रद्द होने के बाद फूटा पाकिस्तानी खिलाड़ी का गुस्सा

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच खेला जाने वाला मुकाबला रद्द कर दिया गया, जिसके बाद पूर्व पाकिस्तान खिलाड़ी का बयान सामने आया है। उनका मानना है कि दोनों देशों के खिलाड़ी दिखावा करते हैं।

विज्ञापन

IND vs PAK: वर्ल्ड चैपिंयनशिप ऑफ लीजेंड्स का दूसरा संस्करण इंग्लैंड में खेला जा रहा है। 20 जुलाई को इंडिया चैंपियंस बनाम पाकिस्तान चैंपियंस के बीच मुकाबला एजबेस्टन में खेला जाना था। लेकिन भारत के कई खिलाड़ियों ने पाकिस्तान के खिलाफ मैच खेलने से मना कर दिया, जिसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया। मुकाबला रद्द होने के बाद पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी अब्दुर रऊफ ने भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर अपनी भड़ास निकाली है। उनका मानना है कि भारत और पाकिस्तान के खिलाड़ी पब्लिक के सामने दिखावा करते हैं।

पूर्व पाकिस्तान के खिलाड़ी का फूटा गुस्सा

रऊफ का मानना है कि भारत पाकिस्तान के खिलाड़ी एक साथ घूमते हैं, एक साथ खाते हैं, एक साथ पार्टी करते हैं। फिर जब मैच खेलने की बात आती है, तो वे जनता के सामने एक अलग तस्वीर क्यों पेश करते हैं? “यह सिर्फ पाकिस्तानी खिलाड़ियों की बात नहीं है। यहां तक कि भारतीय खिलाड़ी भी ऐसा ही करते हैं। हम साथ खेले हैं, ड्रेसिंग रूम साझा किया है, साथ खाना खाया है, दौरों पर एक साथ शॉपिंग की है। एक-दूसरे के होटल के कमरों में रुके हैं। हम मैदान के बाहर भी दोस्त हैं। फिर जनता के सामने इतना कड़ा विभाजन दिखाना। जैसे हम उनके साथ नहीं खेलेंगे ये फुजूल का प्रचार पैदा करता है।

विज्ञापन

क्यों रद्द करना पड़ा मुकाबला?

भारत और पाकिस्तान के बीच मुकाबले से पहले सोशल मीडिया पर लोगों के द्वारा कड़ी प्रतिक्रिया देखनो को मिली थी। भारत में खिलाड़ियों को लेकर खूब विरोध किया गया था। जिसके बाद मुकाबला रद्द कर दिया गया था। शिखर धवन, हरभजन सिंह, सुरेश रैना, इरफान पठान, यूसुफ पठान ने पाकिस्तान के खिलाफ खेलने से साफ मना कर दिया था।

भारत पाकिस्तान के बीच विवाद क्यों?

22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था, जिसमें 26 लोगों की जान चली गई थी। इसके बाद भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद बढ़ गया था। तब शिखर धवन समेत कई भारतीय खिलाड़ियों ने पाकिस्तान का कड़ा विरोध किया था। वहीं पाकिस्तान के पूर्व खिलाड़ी ने इस दौरान भारतीय सेना पर विवादित बयान भी दिया था। जो भारतीयों को पसंद नहीं आया था।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola