CPL 2024: प्रीति जिंटा की टीम के बल्लेबाज ने मचाई तबाही, 154 के स्ट्राइक रेट से रन कूट जिताया खिताब

Caribbean Premier League 2024: कैरेबियन प्रीमियर लीग फाइनल 2024 में प्रीति जिंटा की टीम की ओर से खेलते हुए एरॉन जोन्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली और सेंट लूसिया को खिताब जीता दिया। अब जोन्स की पारी में चर्चा में आ चुकी है।

CPL 2024 Final

Aaron Jones:  6 अक्टूबर को कैरेबियन प्रीमियर लीग का फाइनल मैच गुयाना अमेजन वॉरियर्स और सेंट लूसिया किंग्स के बीच खेला गया था। इस मैच में सेंट लूसिया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए एरॉन जोन्स ने ताबड़तोड़ पारी खेली और अपनी टीम को खिताब जीता दिया। सेंट लूसिया की मालकिन प्रिति जिंटा भी हैं। उनकी टीम ने कैरेबियन प्रीमियर लीग 2024 में इतिहास रचते हुए ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। एरॉन जोन्स की ताबाड़तोड़ पारी अब चर्चा में आ चुकी है।

एरॉन जोन्स की ताबड़तोड़ पारी

इस मैच में लक्ष्य का पीछा करते हुए फाफ डु प्लेसिस की अगुवाई वाली सेंट लूसिया की ओर से एरॉन जोन्स मैच के हीरो रहे। उन्होंने मुश्किल परिस्थिति में टीम के लिए रन बनाए। रॉस्टन चेस के साथ उन्होंने पारी को संभाला और टीम के लिए अंत तक खड़े रहे। एरॉन जोन्स ने इस मैच में 31 गेंदों में 48 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। अपनी पारी के दौरान इस बल्लेबाज ने 4 छक्के के अलावा 2 चौके जड़े। उन्होंने 154.83 के स्ट्राइक रेट के साथ बल्लेबाजी कर विरोधी गेंदबाजों का धुआं उड़ा दिया।

मैच का लेखा जोखा

पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी गुयाना की ओर से सलामी बल्लेबाज मोईन अली ने 20 गेंदों में 14 रन बनाए, जबकि रहमानुल्लाह गुरबाज ने 0 रन बनाए। इसके बाद शाई होप ने थोड़ी देर मोर्चा संभाला लेकिन वह बड़ी पारी नहीं खेल सके और महज 22 रन पर आउट हो गए। टीम की ओर से कोई भी बल्लेबाज अर्धशतकीय पारी नहीं खेल सका, जिसकी वजह से गुयाना ने 20 ओवर में 138/8 रन बनाए थे।

लक्ष्य का पीछा करते हुए सेंट लूसिया ने 18.1 ओवर में मैच अपने नाम कर लिया। फाफ डु प्लेसिस ने 21 गेंदों में 21 रन बनाए, जबकि जॉनसन चार्ल्स ने 7 रनों का योगदान दिया। लूसिया की ओर से एरॉन जोन्स के अलावा रॉस्टन चेस ने 22 गेंदों में 39 रन बनाए और 11 गेंदें शेष रहते ही मुकाबला जीता दिया।

 

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Alsaba Zaya

Alsaba Zaya

झारखंड के हुसैनाबाद के अलसबा जया न्यूज 24 में सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. खेल पत्रकारिता में लगभग 4 साल का अनुभव रखने वाले अलसबा ने अब तक क्रिकेट के कई बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. उन्होंने पत्रकारिता की शुरुआत स्पोर्ट्सविकी के साथ की. इसके बाद वह सितंबर 2024 से न्यूज 24 का हिस्सा हैं. उन्होंने अपने करियर में वनडे वर्ल्ड कप 2023, आईपीएल 2023, टी-20 वर्ल्ड कप 2024, आईपीएल 2024, पेरिस ओलंपिक 2024, आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025, आईपीएल 2025, महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025, टी-20 वर्ल्ड कप 2026, आईपीएल 2026 जैसे बड़े टूर्नामेंट कवर किए हैं. क्रिकेट के अलावा उन्हें फुटबॉल और हॉकी पर भी लिखना पसंद है. साल 2022 में उन्होंने आईआईएमटी ग्रुप ऑफ कॉलेज ग्रेटर नोएडा से पत्रकारिता में BJMC की डिग्री हासिल की. इसके बाद उन्होंने कई संस्थानों के लिए कंसल्टेंट के रूप में भी काम किया. अलसबा ने न्यूज 24 के लिए पूर्व भारतीय क्रिकेटर सौरभ तिवारी, लक्ष्मी रतन शुक्ला का इंटरव्यू किया है. अलसबा खुद भी एक प्रोफेशनल क्रिकेटर रह चुके हैं. उन्होंने झारखंड स्टेट क्रिकेट एसोसिएशन (JSCA) की ओर से आयोजित अंडर-19 टूर्नामेंट खेला है. वहीं, दिल्ली स्थित सोनट क्रिकेट क्लब में भी वह कोच दिवंगत तारक सिन्हा की अगुवाई में ट्रेनिंग ले चुके हैं.
... और पढ़ें
होम पेज पर वापस जाएँ