---विज्ञापन---

खेल

The Hundred 2026 में बड़ा फैसला, पाकिस्तान के खिलाड़ियों पर 4 टीमों का ‘बैन’!, टूर्नामेंट से पहले मचा बवाल

The Hundred 2026: टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के बीच पाकिस्तानी खिलाड़ियों के लिए बुरी खबर सामने आई है. पाकिस्तानी खिलाड़ियों को इंग्लैंड में होने वाली द हंड्रेड लीग में झटका मिला है. 4 टीमें पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर बोली नहीं लगाएंगी.

Author Written By: Alsaba Zaya Updated: Feb 19, 2026 23:42

The Hundred 2026: भारत से खराब संबंध के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खामियाजा अब इंग्लैंड की धरती पर भी भुगतना पड़ सकता है. द हंड्रेड की 4 टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को ऑक्शन में न खरीदने का फैसला किया है. द हंड्रड 2026 में 4 टीमों के मालिक भारतीय हैं. ऐसे में इन 4 टीमों ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न खरीदने का फैसला किया है.

पाकिस्तानी खिलाड़ियों की आई शामत

द हंड्रेड लीग में मैनचेस्टर सुपर जायंट्स, एमआई लंदन, सदर्न ब्रेव और सनराइजर्स लीड्स के मालिक भारतीय हैं, जिन्होंने पाकिस्तानी खिलाड़ियों को न खरीदने का फैसला किया है. द हंड्रेड की नीलामी 2 दिन तक चलेगी. 11 मार्च को महिला और 12 मार्च को पुरुष खिलाड़ियों पर बोली लगने वाली है. ये ऑक्शन इंग्लैंड की राजधानी लंदन में आयोजित होगा. ऑक्शन में करीब 1 दुनियाभर के 1 हजार खिलाड़ी हिस्सा लेने वाले हैं.

---विज्ञापन---

ईसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने अनौपचारिक तौर पर एक खिलाड़ी एजेंट से बात करते हुए बताया है कि आईपीएल से जुड़ी चारों फ्रेंचाइजी पाकिस्तानी क्रिकेटरों पर बोली नहीं लगाएंगी. ईसीबी के कार्यकारी अध्यक्ष रिचर्ड गोल्ड से इससे पहले पूछा जा चुका है कि क्या भारतीय निवेश के बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को खेलने की इजाजत दी जाएगी, इस पर उन्होंने कहा था कि किसी भी खिलाड़ी के साथ भेदभाव नहीं होगा. द हंड्रेड लीग में मोहम्मद आमिर, इमाद वसीम, शाहीन अफरीदी, शादाब खान, हारिस रऊफ जैसे स्टार खिलाड़ी भाग ले चुके हैं.

T20 WC 2026: अफगानिस्तान की जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का हाल, भारत-साउथ अफ्रीका की बादशाहत बरकरार

---विज्ञापन---

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद जारी

भारत और पाकिस्तान के बीच विवाद जारी है. साल 2025 में पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अभी भी चरम पर है. भारतीय टीम ने पाकिस्तान का विरोध करते हुए पाकिस्तानी खिलाड़ियों से हाथ तक नहीं मिलाया था. ने हैंडशेक विवाद टी-20 वर्ल्ड कप में भी जारी है. जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल का पहला सीजन साल 2008 में खेला गया था और इस सीजन पाकिस्तानी खिलाड़ियों ने भी अलग अलग टीमों के लिए खेला था. इसके बाद पाकिस्तानी खिलाड़ियों को आईपीएल से बैन कर दिया गया.

ये भी पढ़ें: IPL 2026 से पहले गुजरात टाइटंस के लिए आई गुड न्यूज, फिट होकर मैदान पर लौटा स्टार खिलाड़ी

First published on: Feb 19, 2026 11:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.