AFG vs CAN: जीत के साथ खत्म हुआ अफगानिस्तान का T20 World Cup 2026 में सफर, इब्राहिम-नबी का चला जादू 

AFG vs CAN: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में 39वां मुकाबला एमए चिदंबरम स्टेडियम चेन्नई में खेला गया. जहां पर अफगानिस्तान और कनाडा की टीमें आमने-सामने थी. मुकाबले में कनाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसे गलत साबित करते हुए अफगानिस्तान ने उन्हें बुरी तरह से हरा दिया.

Afghanistan vs Canada

Afghanistan vs Canada

AFG vs CAN: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 के सुपर 8 में 8 टीमें क्वालिफाई कर चुकी हैं. अफगानिस्तान की टीम ऐसा करने से चूक गई. अब वो इस टूर्नामेंट में अपना आखिरी मुकाबला कनाडा के खिलाफ खेलने उतरी. जहां पर कनाडा की टीम ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. जिसका फायदा उठाकर अफगान टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट गंवाकर 200 रन बना डाले. जवाब में कनाडा की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर सिर्फ 118 रन ही बना सकी और 82 रनों से मुकाबला हार गई. जाते-जाते अफगान टीम को बड़ी जीत मिली है. 

विज्ञापन

इब्राहिम जादरान ने खेली शानदार पारी 

टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी अफगानिस्तान की टीम को धमाकेदार शुरुआत मिली. विकेटकीपर बल्लेबाज रहमानुल्लाह गुरबाज ने 20 गेंदों में 30 रनों की पारी खेली. वहीं दूसरे सलामी बल्लेबाज इब्राहिम जादरान ने 56 गेंदों में नाबाद 95 रनों की पारी खेली. जिसमें 7 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के जड़े. इसके अलावा सदीकुल्लाह अटल ने भी 32 गेंदों में 44 रन बनाए. जिसके कारण ही अफगानिस्तान की टीम ने 20 ओवरों में 4 विकेट के नुकसान पर 200 रन बना डाले. कनाडा की टीम के लिए जसकरण सिंह ने 3 विकेट हासिल किए तो वहीं डिलोन हेइलिगर को भी 1 विकेट मिला. कनाडा ने अन्य गेंदबाज रन रोकने के साथ ही साथ विकेट लेने में भी विफल रहे.

विज्ञापन

अफगानिस्तान की टीम को मिली धमाकेदार जीत 

कनाडा की टीम 201 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी तो उन्हें अच्छी शुरुआत नहीं मिली. युवराज सामरा ने 17 रन तो वहीं कप्तान दिलप्रीत बाजवा ने 13 रन ही बनाए. हर्ष टाकर ने 30 रन जोड़े तो वहीं साद बिन जफर ने अंत में 28 रन बनाए. जिसके बाद ही कनाडा की टीम 20 ओवरों में 8 विकेट गंवाकर 118 रन ही जोड़ सकी और 82 रनों से मुकाबला हार गई. सुपर 8 की रेस से बाहर हो चुकी अफगानिस्तान की टीम को एक और जीत मिली. अफगान टीम के लिए अनुभवी मोहम्मद नबी ने 4 विकेट तो वहीं कप्तान राशिद खान ने 2 विकेट झटके.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ