Team India T20 World Cup 2026

T20 World Cup 2026 के सुपर 8 से पहले टेंशन में सूर्या-गंभीर, गलती करने की अब नहीं है गुंजाइश 

ICC T20 World Cup 2026: टीम इंडिया ने अब तक आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन नहीं किया है. लीग स्टेज में भले ही भारत अपने चारों ही मुकाबले जीत गया है, लेकिन कुछ कमियां अभी टीम में नजर आ रही है. सुपर 8 से पहले टीम इंडिया ने अगर इन कमियों पर काम नहीं किया तो मुश्किलें बढ़ जाएगी.

ICC T20 World Cup 2026: सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में टीम इंडिया ने लीग स्टेज में अपने सभी मुकाबले जीत लिए हैं. अब आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत 22 फरवरी से अपने सुपर 8 का सफर शुरू करेगा. जहां पर अच्छा प्रदर्शन करके भारत सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की कर सकता है, लेकिन सुपर 8 का सफर बिल्कुल भी आसान नहीं नजर आ रहा है. अब टूर्नामेंट के इस स्टेज में भारत के पास गलती करने की कोई भी गुंजाइश नहीं नजर आ रही है. 

विज्ञापन

टीम इंडिया को करना होगा अपनी कमियों पर काम 

मौजूदा समय में आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप की चैंपियन भारत टाइटल डिफेंड करने के लिए खेल रही है. हालांकि मैदान पर टीम इंडिया ने कुछ गलतियां की हैं. जिससे कारण ही यूएसए और नीदरलैंड जैसी छोटी टीमों ने भी भारत को परेशान किया है. सुपर 8 में भारत का सामना साउथ अफ्रीका, वेस्टइंडीज और जिम्बाब्वे से होगा. इन टीमों के खिलाफ अगर भारत ने गलती की, तो मैच हाथ से निकल सकता है. ऐसे में भारत का बैक टू बैक खिताब जीतने का सपना टूट सकता है. 8 मार्च को खिताब जीतने के लिए भारत को अपनी कमियों पर काम करना होगा.

विज्ञापन

ज्यादा जानकारी के लिए देखें पूरा वीडियो…

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ