IND vs SA: क्या सुपर 8 के इस मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या मौसम रहेगा साफ? फैंस की टिकी हुई है नजरें  

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में अब लीग स्टेज में अब सुपर 8 की शुरुआत होने वाली हैं. जहां पर बड़ी टीमों के बीच कड़ी टक्कर देखने को मिलने वाली है. 22 फरवरी को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें भिड़ने वाली हैं. इस मुकाबले के मौसम के बारे में अब सभी फैंस जानना चाहते हैं.

IND vs SA

IND vs SA

IND vs SA: आईसीसी टी-20 वर्ल्ड कप 2026 में सुपर 8 का तीसरा मुकाबला टीम इंडिया और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाला है. सेमीफाइनल में प्रवेश के लिए ये मुकाबला टीम इंडिया के लिए बेहद अहम है. ऐसे में वो अपना पूरा जोर मैदान पर लगाने वाली है. नरेंद्र मोदी स्टेडियम अहमदाबाद में 22 फरवरी को होने वाले मुकाबले की मौसम रिपोर्ट पर सभी की नजरें हैं. इस दिन बारिश मुकाबले में खलल डालेगी या फिर मौसम साफ रहेगा, फिलहाल ये सभी फैंस जानना चाहते हैं. 

विज्ञापन

भारत-अफ्रीका मैच में कैसा रहेगा मौसम?

सुपर 8 के इस मुकाबले के दौरान मौसम अच्छा रहने की उम्मीद है. मैच शाम 7 PM IST से शुरू होगा, उस समय आसमान साफ रहने वाला है. टेम्परेचर इस दिन 34-37 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. ह्यूमिडिटी 24 परसेंट के आस-पास रहने का अनुमान है. वहीं हवा लगभग 9 km/h की रफ्तार से चलने वाली हैं. ऐसे में फैंस को पूरा मुकाबला देखने को मिलने वाला है. हालांकि ज्यादा गर्मी खिलाड़ियों को परेशान कर सकती है.  

विज्ञापन

भारतीय टीम ने पिछला मुकाबला भी इसी मैदान पर खेला था. जहां पर स्पिनरों को थोड़ी मदद मिली थी. ऐसे में वो इसका फायदा उठाना चाहेगी. वहीं साउथ अफ्रीका की टीम ने भी इस टूर्नामेंट में 2 मैच अहमदाबाद के मैदान पर खेला है. दोनों ही मुकाबलों में उन्हें जीत मिली है. ऐसे में वो भारत के घरेलू मैदान पर उन्हें कड़ी टक्कर दे सकते हैं. 

विज्ञापन

यहां पर देखें दोनों टीमों का स्कॉड 

टीम इंडिया: ईशान किशन (विकेटकीपर), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पांड्या, शिवम दुबे, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल (उपकप्तान), कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह. 

साउथ अफ्रीका की टीम: क्विंटन डी कॉक (विकेटकीपर), एडेन मार्करम (कप्तान), रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, डेविड मिलर, जेसन स्मिथ, मार्को जेनसन, केशव महाराज, कगिसो रबाडा, एनरिक नोर्त्जे, लुंगी एनगिडी, कॉर्बिन बॉश, जॉर्ज लिंडे, ट्रिस्टन स्टब्स, क्वेना मफाका.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ