हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Fridge Vastu Tips: फ्रिज के ऊपर रखी केवल एक ये चीज बढ़ा देंगी मुश्किलें, आ सकती है कंगाली

Vastu Tips For Fridge: अधिकतर लोग फ्रिज के ऊपर ऐसे ही कोई भी सामान रख देते हैं, जो कि वास्तु शास्त्र के नियमों के अनुसार ठीक नहीं है. दरअसल, फ्रिज के ऊपर कुछ विशेष चीजों को रखने से घर में कंगाली छाती है और परिवार वालों की मुश्किलें बढ़ने लगती हैं. आज यहां पर आप उस एक चीज के बारे में जानेंगे, जिसे फ्रिज के ऊपर रखना वास्तु शास्त्र के नजरिए से ठीक नहीं है.

विज्ञापन
Credit- AI Gemini

Fridge Vastu Tips: आज के समय में फ्रिज एक ऐसी जरूरत बन गई है, जिसका अधिकतर लोग इस्तेमाल करते हैं. हालांकि, कई बार फ्रिज भी घर वालों की मुसीबतों का कारण बन सकता है. दरअसल, वास्तु शास्त्र में फ्रिज से जुड़े कई नियम बताए गए हैं, जिन्हें अनदेखा करने से न सिर्फ घर में क्लेश होता है, बल्कि आर्थिक स्थिति, हेल्थ और जीवन के अन्य पहलुओं पर भी नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.

आज हम आपको एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसे यदि आप अपने फ्रिज के ऊपर रखते हैं तो आपकी मुश्किलें कभी भी कम नहीं होंगी. आएदिन आपको किसी न किसी समस्या का सामना करना ही पड़ेगा.

फ्रिज के ऊपर कौन-सी एक चीज न रखें?

  • धार्मिक कारण-

वास्तु शास्त्र में फ्रिज को अग्नि तत्व का कारक माना गया है, जबकि दवाइयां बीमारी का प्रतिनिधित्व करती हैं. यदि इन दोनों का मिलन होता है तो घर में नकारात्मक ऊर्जा फैल सकती है, जिससे रिश्ते कमजोर होने लगेंगे. साथ ही आर्थिक स्थिति में गिरावट और खराब सेहत का सामना घर वालों को करना पड़ सकता है.

विज्ञापन
  • मेडिकल रीजन-

डॉक्टर भी बताते हैं कि फ्रिज के ऊपर दवाइयां नहीं रखनी चाहिए. दरअसल, फ्रिज से अधिकतर समय गर्मी और रेडिएशन निकलती हैं, जो यदि दवाओं से मिलती हैं तो हानिकारक केमिकल बन सकता है. ऐसे में दवाइयां खराब हो जाएंगी, जिन्हें खाने से सेहत खराब हो सकती है.

ये भी पढ़ें- Shani Gochar 2026: शनिश्चरी अमावस्या तिथि के खत्म होते ही बदलेगी शनि की चाल, इन 5 राशियों को मिलेगा न्याय और पूरे होंगे कई अरमान

विज्ञापन

फ्रिज के ऊपर और क्या-क्या नहीं रखना चाहिए?

दवाइयों के अलावा फ्रिज के ऊपर भारी डिब्बे, मेटल की चीजें, ब्रेड, चाबियां, पौधे, फूलदान, तेल की बोतलें, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और खाने का सामान रखना अशुभ होता है. इसके अलावा फ्रिज के ऊपर कबाड़ रखने से भी वास्तु दोष घर वालों को लग सकता है.

ये भी पढ़ें- Best Zodiac Matches: कौन सी राशियां एक-दूसरे के लिए Perfect होती हैं? देखें राशि मैचिंग की पूरी लिस्ट

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola