Vastu Tips For Home Main Gate: घर की साफ-सफाई पर तो हर कोई ध्यान देता है, लेकिन कुछ लोग मेन गेट पर बिल्कुल भी ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में न चाहते हुए भी उन्हें वास्तु दोष लगता है, जिसकी वजह से वो पैसों की कमी से लेकर शारीरिक और मानसिक समस्याओं के कारण परेशान रहते हैं। वास्तु शास्त्र में घर में मौजूद छोटी से छोटी चीज की सही दिशा और उससे जुड़े नियमों के बारे में बताया गया है। यहां तक कि उन चीजों के बारे में भी बताया गया है, जिन्हें घर के मुख्य दरवाजे यानी मेन गेट के आसपास नहीं रखना चाहिए।
दरअसल, मेन गेट से घर में केवल प्रवेश ही नहीं किया जाता है, बल्कि इसके जरिए घर में पॉजिटिव और निगेटिव एनर्जी की भी एंट्री होती है। इसलिए घर के मेन गेट को सदा साफ-सुथरा रखना चाहिए। चलिए जानते हैं वास्तु शास्त्र में बताई गई उन तीन चीजों के बारे में, जिन्हें घर के मेन गेट पर रखने से धन की देवी मां लक्ष्मी नाराज होती हैं और परिवार में सदा क्लेश का वातावरण रहता है।
जूते-चप्पल
वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट पर या उसके आसपास जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। आमतौर पर लोग घर में प्रवेश करने से पहले जूते-चप्पल बाहर उतार देते हैं। वास्तु के अनुसार, ऐसा करने से व्यक्ति को पाप लगता है। उस व्यक्ति से धन की देवी मां लक्ष्मी रुष्ट जाती हैं। माना जाता है कि जिन लोगों से माता लक्ष्मी नाराज होती हैं, उनके घर में कभी भी बरकत नहीं होती है। घरवाले हमेशा पैसों को लेकर परेशान रहते हैं।
ये भी पढ़ें- इन 3 राशियों पर होगी धन और खुशियों की बरसात! तुला राशि के स्वामी की चार बार बदलेगी चाल
मनी प्लांट
कुछ लोग मानते हैं घर के बाहर मनी प्लांट लगाने से घर में बरकत आती है। घरवालों को पैसों की कमी से छुटकारा मिलता है। लेकिन वास्तु के अनुसार घर के मेन गेट के आसपास मनी प्लांट नहीं लगाना चाहिए। मनी प्लांट को धन का पौधा कहा जाता है। यदि आप इसे अपने घर के बाहर लगाएंगे, तो इससे आते-जाते सभी की नजर उस प्लांट पर पड़ेगी। इससे वास्तु दोष लगेगा, जिससे परिवारवालों को बुरी नजर लग सकती है। इससे घर की आर्थिक स्थिति और सुखद वातावरण पर बुरा प्रभाव पड़ेगा। इसके अलावा घर के मुख्य दरवाजे के आसपास कांटेदार पौधों को भी नहीं लगाना चाहिए।
झाड़ू
धार्मिक मान्यता के अनुसार, झाड़ू में धन की देवी मां लक्ष्मी का वास होता है। इसलिए कभी भी झाड़ू का अपमान नहीं करना चाहिए। इसके अलावा झाड़ू को पैर भी नहीं लगाना चाहिए। झाड़ू को हमेशा साफ जगह पर सीधा रखना चाहिए। नहीं तो इससे घरवालों को पाप लगता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, घर के मेन गेट के आसपास झाड़ू नहीं रखनी चाहिए। इससे घरवालों के बीच लड़ाई-झगड़े होते हैं और परिवारवालों को पैसों की कमी का सामना करना पड़ता है। झाड़ू को ऐसी जगह पर रखना चाहिए, जहां किसी की भी नजर उस पर न पड़े।
ये भी पढ़ें- अक्टूबर से इन 3 राशियों के शुरू होंगे अच्छे दिन, शुक्र के मंगल के घर में गोचर करते ही होगी पैसों की बौछार!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
6 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
7 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
8 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
10 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
14 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines