हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Astro Tips: मनी अट्रैक्शन का काम करते हैं ये 5 पौधे, घर में लगाने से होगी बरकत

Astro Tips: वास्तु से जुड़े उपाय करने से जीवन की समस्याओं को दूर कर सकते हैं. आप धन की हानि और कंगाली का सामना कर रहे हैं तो इससे बचने के लिए घर में 5 तरह के पौधों को लगाना चाहिए. इन्हें मनी अट्रैक्शन प्लांट माना जाता है. इन्हें घर में लगाने से धनलाभ होता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Astro Tips: घर में और आसपास लगे पेड़-पौधे वातावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं. कई पौधे घर में पॉजिटिव एनर्जी को बढ़ाते हैं. आप घर में धन को आकर्षित करने वाले पौधे लगा सकते हैं. इन धन आकर्षित करने वाले पौधों को घर में लगाने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है. यह पौधे घर में धन की स्थिरता को बढ़ाते हैं. धन का आगमन बढ़ता है और नकारात्मक ऊर्जा खत्म होती है. आप घर में इन 5 पौधों में से किसी को लगाते हैं तो आपको कुछ समय में इसका असर देखने को मिलेगा. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

तुलसी का पौधा

हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को बेहद शुभ माना जाता है. तुलसी का पौधा घर में आस-पास की नकारात्मक ऊर्जा को खत्म करता है. तुलसी के पौधे के नीचे सुबह शाम घी का दीपक जलाना शुभ होता है. तुलसी का पौधा उत्तर, पूर्व, या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है.

मनी प्लांट

मनी प्लांट घर की हवा को शुद्ध करता है. ऐसी मान्यता है कि, यह पौधा धन को आकर्षित करता है. जैसे-जैसे यह पौधा बढ़ता है घर में बरकत आती है. मनी प्लांट को दक्षिण-पूर्व दिशा में लगाना शुभ होता है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Numerology: इन मूलांक वालों को देर से मिलता है सच्चा प्यार, संघर्ष भरी होती है लव लाइफ

बांस का पौधा

घर में बांस का पौधा लगाने से गुड लक बढ़ता है और धन-धान्य में वृद्धि होती है. इसे वर्कप्लेस पर लगाने से आपको लाभ मिलेगा. बांस का पौधा आप पूर्व दिशा में या दक्षिण-पूर्व दिशा में लगा सकते हैं.

विज्ञापन

जेड प्लांट

वास्तु के अनुसार, जेड प्लांट को बहुत ही शुभ माना जाता है. घर में जेड प्लांट लगाने से आपको लाभ मिलेगा. इस पौधे को लगाने से धन-धान्य में वृद्धि होती है और सुख-समृद्धि आती है. आप इस पौधे को पूर्व या दक्षिण-पूर्व में लगा सकते हैं.

स्पाइडर प्लांट

घर में स्पाइडर प्लांट लगाना शुभ होता है. इसे घर में लगाने से पॉजिटिव एनर्जी बढ़ती है. आप इस पौधे को घर के आंगन में या घर के अंदर कहीं भी लगा सकते हैं. यह पौधा हवा को शुद्ध करता है. आपको इस पौधे को उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना चाहिए.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola