Anushka Sharma Tulsi Mala: विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा आईपीएल 2026 के फाइनल में आरसीबी की जीत के बार मैदान पर नजर आई थीं. इस दौरान अनुष्का शर्मा ने गले में कंठी माला पहनी हुई थी. उनकी कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर नजर आई थी. इसके बाद से लोगों के बीच तुलसी की कंठी माला के बारे में जानने को लेकर इच्छा बढ़ी है. आइये तुलसी की माला पहनने के फायदे और नियमों के बारे में जानते हैं.
तुलसी की माला का महत्व
तुलसी की माला का खास महत्व है. इसका संबंध भगवान से माना जाता है. तुलसी की माला का संबंध विष्णु भगवान और श्रीकृष्ण भगवान से होता है. इसे धारण करने से व्यक्ति को सीधे भगवान की कृपा मिलती है. बता दें कि, तुलसी की माला दो प्रकार की होती है. एक रामा तुलसी माला और दूसरी श्यामा तुलसी माला होती है. इन्हें धारण करने से विशेष लाभ मिलते हैं.
ये भी पढ़ें – Vastu Tips: सकारात्मकता और आर्थिक लाभ के लिए तकिये के नीचे रखें ये 5 चीजें, खूब करेंगे तरक्की
तुलसी की माला धारण करने के लाभ
तुलसी की माला धारण करने से भय और डर से मुक्ति मिलती है. व्यक्ति नकारात्मक ऊर्जा और अकाल मृत्यु से दूर रहता है. इस माला से एकाग्रता बढ़ती है और मानसिक शांति मिलती है. तनाव कम होता है. तुलसी में कई औषधीय गुण होते हैं. इसके शरीर के संपर्क में रहने से रक्तचाप नियंत्रित रहता है.
ये भी पढ़ें- Numerology: जन्म तिथि में 13 होना क्यों है खास? श्रीराम के जीवन की तरह रातों-रात बदल जाती है जिंदगी, जानें रहस्य
तुलसी की माला धारण करने के नियम
तुलसी की माला को गंगाजल से शुद्ध करके धारण करना चाहिए. तुलसी की माला सोमवार, गुरुवार, एकादशी या पूर्णिमा के दिन धारण करना शुभ माना जाता है. इसे धारण करने के बाद शुद्ध शाकाहारी भोजन करना चाहिए और नशे से दूर रहना चाहिए. गलत आचरण और गलत संगती से दूर रहना चाहिए. शौच जाने, अंतिम संस्कार में जाने और संबंध बनाने से पहले इस माला को उतार देना चाहिए. इस माला को अन्य धातु की माला के साथ नहीं पहनना चाहिए.
ये भी पढ़ें – Budh Gochar: 11 जून को बुध नक्षत्र गोचर, सिंह समेत इन 3 राशियों के लिए होगा लाभकारी, करेंगे आर्थिक तरक्की
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
55 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
4 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
7 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
23 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
1 day ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines