---विज्ञापन---

Religion angle-right

Vastu Tips: दुकान और घर में सही दिशा और जगह पर तिजोरी रखने से होती है धन में वृद्धि

Vastu Tips for Tijori: अमीर होना और अमीरी कायम रखना, दोनों अलग बातें हैं। इसी तरह धन होना और धन में वृद्धि होना भी दो अलग बातें हैं। वास्तु शास्त्र में न केवल धन प्राप्ति के उपाय बताए गए हैं, बल्कि धन में वृद्धि के भी सुझाव दिए गए हैं। इस शास्त्र के अनुसार, घर की तिजोरी या अलमारी को सही दिशा और जगह पर रखने से धन भी कायम रहता है और धन में वृद्धि भी होती है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये वास्तु उपाय?

---खबर नीचे जारी है---

Vastu Tips for Tijori: तिजोरी, लॉकर और संदूक रखने से ही कोई अमीर नहीं हो जाता है। जो अमीर हो गए हैं, जरूरी नहीं है कि उनके धन में वृद्धि भी हो रही हो। आमदनी अधिक होने के बावजूद अधिक खर्च होने या फिजूलखर्च होने से धन नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह घर के वास्तु दोष और तिजोरी रखने के स्थान और दिशा के कारण भी हो सकती है। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान और घर में तिजोरी कहां रखनी चाहिए? यहां बताए गए वास्तु उपाय, घर की अलमारी पर भी लागू होते हैं, क्योंकि बहुत लोग रुपया-पैसा और धन अलमारी में भी रखते हैं।

दक्षिणी दीवार से सटाकर रखें तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कुबेर का वास उत्तर दिशा में होता है। इसलिए तिजोरी को उत्तर दिशा में खुलने से धन में वृद्धि होती है। इसके लिए तिजोरी या अलमारी को दक्षिणी दीवार से सटा कर रखें।

---खबर नीचे जारी है---

पूर्व दिशा में इस तरह से रखें तिजोरी

वास्तु में भगवान इंद्र को प्रगति और ऊर्जा का देवता माना है। इनका वास पूर्व दिशा में हैं। पूर्व दिशा में तिजोरी रखने से इंद्र के समान धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके लिए तिजोरी को पश्चिमी दीवार से सटा कर रखें, ताकि उसका मुख पूर्व दिशा में खुल सके।

इस दिशा में नहीं खुलनी चाहिए तिजोरी

पश्चिम दिशा में खुलने वाली तिजोरी अच्छी नहीं मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में तिजोरी खुलने से घर में बीमारियों के इलाज पर बहुत अधिक खर्च होता है और आर्थिक तंगी बनी रहती है।

---खबर नीचे जारी है---

ये भी पढ़ें: बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

इन बातों का भी रखें ध्यान

  • अनावश्यक या फिजूल के खर्च से बचने के लिए अलमारी या तिजोरी का मुख, मुख्य दरवाजे या कमरे के दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए।
  • दक्षिण दिशा में भूलकर भी तिजोरी का मुख नहीं होना चाहिए। यह यम की दिशा है।
  • तिजोरी या अलमारी हमेशा जमीन या सतह से थोड़ी ऊंचाई पर रखना चाहिए।
  • धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए तिजोरी या अलमारी की हर दिन सफाई करनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में नहीं रखनी चाहिए 5 चीजें, वरना अपशकुन तय

---खबर नीचे जारी है---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

First published on: May 11, 2024 05:13 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। वे इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं और स्वयं एक प्रगतिशील ज्योतिषविद हैं, जो साल 2015 से धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola