बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में घर की ऊर्जा और दिशा का विशेष ध्यान रखा जाता है। हेल्थ के मामले में वास्तु शास्त्र के उपाय काफी कारगर और फायदेमंद सिद्ध होते हैं। आइए जानते हैं, बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स…

Vastu-Tips-Ways-to-stay-healthy-and-fit

स्वस्थ और फिट रहने के लिए वास्तु टिप्स

Vastu Tips for Health: स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है। धन कितना भी हो, तन और मन स्वस्थ नहीं है, तो सारा धन बेकार है। वास्तु शास्त्र में बताए गए कुछ उपायों को अपनाकर जीवन और परिवार को सेहतमंद रखा जा सकता है। यहां बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स दिए गए हैं, आप और आपका परिवार हेल्दी और खुशहाल रह सके।

विज्ञापन

घर के ब्रह्म स्थान को खाली रखें

घर के मध्य भाग को वास्तु शास्त्र में ब्रह्म स्थान कहा गया है। मान्यता के अनुसार, इस जगह को खाली और हमेशा साफ रखना चाहिए। यहां कोई भारी वस्तु कभी नहीं होना चाहिए। घर के ब्रह्म स्थान के भरे हुए और गंदा रहने से घर लोग अक्सर बीमार रहते हैं।

विज्ञापन

ईशान कोण में करें ये काम

ईशान कोण (पूर्व-उत्तर कोना) घर के सभी कोनों में सबसे महत्वपूर्ण और शुभ माना गया है। यहां हमेशा दीपक या प्रकाश की व्यवस्था रखने से घर के लोग बहुत कम बीमार पड़ते हैं। शुद्ध तिल के तेल का दीपक जलाने से बीमारी में जल्दी रिकवरी होती है।

बेडरूम में रखें ये चीज

अच्छी नींद सेहत के लिए बहुत जरूरी है। यदि किसी तनाव की वजह से नींद नहीं आ रही हो, तो बेडरूम में लैवेंडर का पौधा रखें।

विज्ञापन

मानसिक स्वास्थ्य के लिए करें ये काम

अच्छी सेहत के लिए शरीर और मन दोनों का स्वस्थ होना आवश्यक है। जब भी पढ़ने बैठें उत्तर-पूर्व की ओर मुख रखें। यह उपाय मानसिक स्वास्थ्य मजबूत रखा है।

विज्ञापन

इन चीजों को तुरंत घर से हटाएं

टूटा हुआ आईना, कांच, बंद घड़ियां, टूटी चीजें और कबाड़ को तत्काल घर से हटाएं। ये चीजें सेहत पर तो असर डालती ही हैं, साथ ही आर्थिक संकट बना रहता है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ