Sawan 2025: शिवलिंग पर जल चढ़ाने से क्या सभी परेशानियां होती हैं दूर? प्रेमानंद महाराज से जानें

Premanand Ji Maharaj: प्रेमानंद महाराज एक कथावाचक हैं, जो अपने सत्संग के जरिए लोगों को भक्ति और ज्ञान का मार्ग दिखाते हैं। इसी के साथ वो एकांतिक वार्ता भी करते हैं, जिस दौरान का एक वीडियो इस समय सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो बता रहे हैं कि शिवलिंग पर जल चढ़ाने से क्या परेशानियां दूर होती हैं या ये केवल एक मिथ है।

Premanand Maharaj

Premanand Ji Maharaj: सावन का पवित्र महीना चल रहा है, जिस दौरान भगवान शिव के स्वरूप के रूप में शिवलिंग की पूजा की जाती है। साथ ही शिवलिंग पर जल, गंगाजल, फल, फूल, दूध, भांग, बेलपत्र, चंदन, धतूरा, घी, दही, अक्षत, शहद और घी आदि चढ़ाए जाते हैं। कहा जाता है कि सावन में शिवलिंग पर कुछ विशेष सामग्री अर्पित करने से पापों से छुटकारा मिलता है और जीवन में आ रही परेशानियां कम होने लगती हैं।

विज्ञापन

खासकर शिवलिंग पर जल चढ़ाने से लाभ होता है। लेकिन कई लोगों के मन में इस बात को लेकर कन्फ्यूजन रहता है कि क्या वाकई शिवलिंग पर जल चढ़ाने से सभी परेशानियां दूर होती हैं या ये केवल एक मिथ है? जब ये ही सवाल एक भक्त ने भारतीय हिन्दू संत और प्रवचनकर्ता प्रेमानंद महाराज से किया तो उन्होंने क्या जवाब दिया, आइए उस बारे में जानते हैं।

विज्ञापन

शिवलिंग पर जल चढ़ाने से क्या रोगों से मुक्ति मिलती है?

प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘रोग, कष्ट और मनोकामना पूर्ति के लिए शिवलिंग पर जल चढ़ाने और मंदिरों में किए जाने वाले टोटके का कोई महत्व है या केवल नाम जाप से संकट से बचा जा सकता है?’ इस सवाल का जवाब देते हुए बाबा ने कहा ‘भगवान शिव पर जब व्यक्ति जल, बेलपत्र, धतूरा व अन्य पूजा सामग्री चढ़ाता है। मंत्र जाप व नाम जप करता है और अपने रोग को नष्ट करने के लिए प्रार्थना करता है तो उसे लाभ होगा। जिस पाप के कारण आपको रोग हुआ है, उसके अनुरूप जब आपका नाम जाप हो जाएगा तो उस रोग का प्रभाव भी कम होने लगेगा।’

विज्ञापन

नाम जाप का महत्व

इसी के आगे प्रेमानंद महाराज ने कहा कि, ‘ये टोटका नहीं है बल्कि एक अनुष्ठान है। भगवान शंकर में सामर्थ है कि वो प्रारब्ध यानी पूर्व जन्म में किए गए पापों को भी मिटा सकते हैं। यदि आप शिवलिंग पर जल या अन्य पूजा सामग्री अर्पित करते हैं तो उसके प्रभाव से आपको पापों से मुक्ति मिलेगी और जीवन में आ रही परेशानियां भी धीरे-धीरे कम होने लगेंगी।’

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ