---विज्ञापन---

Religion

Mahakaleshwar Jyotirlinga में संध्या और शयन आरती के लिए भी शुरू हुई ऑनलाइन बुकिंग, जानें एक टिकट की कीमत

Mahakaleshwar Jyotirlinga Aarti Time & Ticket Price: क्या आप भी महाकालेश्वर मंदिर की 'संध्या आरती' और 'शयन आरती' में शामिल होना चाहते हैं? अगर हां, तो अब घर बैठे-बैठे ही आप अपनी सुविधा के अनुसार आरती में शामिल होने के लिए टिकट बुक कर सकते हैं. चलिए जानते हैं महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की 'संध्या आरती' और 'शयन आरती' की टिकट कहां मिलेगी और एक टिकट की कीमत कितनी है.

Author Written By: Nidhi Jain Updated: Feb 20, 2026 13:17
Mahakaleshwar Jyotirlinga
Credit- Social Media

Mahakaleshwar Jyotirlinga Aarti Time & Ticket Price: मध्य प्रदेश के उज्जैन में महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है, जो कि भगवान शिव को समर्पित है. महाकालेश्वर मंदिर में प्रतिदिन 6 बार आरती की जाती है. सबसे पहले सुबह 4 बजे भस्म आरती, सुबह 7 बजे दत्योदक आरती, सुबह 10 बजे भोग आरती, शाम 5 बजे पूजन आरती, शाम 7 बजे संध्या आरती और रात 10:30 बजे शयन आरती की जाती है. अब तक भस्म आरती में शामिल होने के लिए ऑनलाइन टिकट लेनी पड़ती थी, जिसके बाद अब ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की बुकिंग प्रक्रिया को भी ऑनलाइन कर दिया गया है. भक्तजन घर बैठे-बैठे ही अपनी सुविधा के अनुसार ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ की टिकट बुक कर सकते हैं.

महाकालेश्वर मंदिर की आरती की टिकट कैसे खरीदें? (mahakaleshwar mandir aarti booking)

श्री महाकालेश्वर मंदिर की अधिकृत वेबसाइट के जरिए भक्तजन आरती की टिकट बुक कर सकते हैं. वेबसाइट पर मिली जानकारी के अनुसार, संध्या आरती (mahakaleshwar aarti timing ujjain) के लिए ऑनलाइन बुकिंग प्रतिदिन रोजाना दोपहर 12 बजे से शुरू होगी, जबकि शयन आरती की टिकट शाम 4 बजे के बाद बुक की जा सकती है.

---विज्ञापन---

महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर की समिति के अनुसार, आरती की ऑनलाइन बुकिंग श्रद्धालुओं की अनुकूलता और व्यवस्थाओं को पारदर्शी बनाने के लिए शुरू की गई है.

संध्या और शयन आरती की एक टिकट की कीमत

बता दें कि ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ के लिए ₹250/- प्रति व्यक्ति शुल्क निर्धारित किया गया है. हालांकि, इन दोनों आरती के दौरान ‘चलित दर्शन’ जारी रहेंगे. यदि कोई भक्त इन दोनों आरती में शामिल होने के लिए टिकट नहीं ले पाता है तो वो कतार में चलते हुए बाबा महाकाल के दर्शन कर सकता है.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Vaishno Devi Mandir के भवन की भूलकर भी न बनाएं वीडियो, नियम तोड़ने पर मिलेगी कड़ी सजा, पढ़ें नया फरमान

आरती के लिए कितनी देर पहले मंदिर पहुंचे?

महाकालेश्वर मंदिर में ‘संध्या आरती’ और ‘शयन आरती’ के लिए भक्तों को क्रमांक 1 प्रवेश द्वार से एंट्री मिलती है. यदि आप संध्या आरती में शामिल हो रहे हैं तो शाम 6 बजे से पहले क्रमांक 1 प्रवेश द्वार पर पहुंच जाएं, जबकि शयन आरती के लिए रात 10 बजे तक मंदिर में पहुंचना जरूरी है.

First published on: Feb 20, 2026 01:14 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.