हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Astro Tips: पूजा के दौरान इन 4 चीजों का टूटना देता है कई बड़े संकेत, जानें क्या कहता है शास्त्र?

Astro Tips: पूजा-पाठ के दौरान कई संकेत नजर आते हैं जो शुभ-अशुभ की ओर इशारा करते हैं. पूजा के दौरान कई चीजों को टूटना बड़े संकेत देता है. चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं.

विज्ञापन
Credit - AI

Astro Tips: हिंदू धर्म में देवी-देवता की कृपा पाने और उन्हें प्रसन्न करने के लिए भक्त पूजा-पाठ करते हैं. पूजा-पाठ के दौरान कई ऐसे संकेत नजर आते हैं जो बड़े इशारे करते हैं. कई बार पूजा के दौरान पूजा से जुड़ी चीजों के टूटने की घटना होती है जो कई बड़े इशारे करती हैं. आपसे पूजा के दौरान जल्दबाजी में कोई चीज गिर जाती है और टूट जाती है तो यह क्या इशारा करता है चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं. शास्त्रों में इन सभी बातों का जिक्र है. जानते हैं कि, अगर पूजा के दौरान कुछ चीजें टूट जाती है तो इसका क्या मतलब होता है?

कैसा होता है पूजा के दौरान चीजों का टूटना

घंटी और पूजा यंत्र

विज्ञापन

अगर पूजा के दौरान घंटी या पूजा यंत्र टूट हाथ से गिरकर टूट जाता है तो इसका अर्थ है कि, आपकी सोच नकारात्मक हो रही है. यह दिखाता है कि आप तनाव ग्रस्त है. आपने जिस कामने के लिए यंत्र रखा है या पूजा की है वह अनुचित है.

दीपक

विज्ञापन

पूजा करते समय अगर दीपक गिरकर टूट जाता है तो यह इस ओर इशारा करता है कि, आपसे पूजा के दौरान कोई चूक हुई है. आपने भोग में देरी की है या पूरी श्रद्धा से नियम नहीं माने हैं. आपको पूरी श्रद्धा भाव से पूजा करनी चाहिए.

ये भी पढ़ें – Amla Navami 2025: धन संकट और कर्ज से परेशान हैं? आंवला नवमी पर करें ये अचूक उपाय; बरकत होगी तेज

विज्ञापन

भगवान की तस्वीर

पूजा के दौरान अगर गलती से भगवान की फोटो टूट जाती है तो यह इशारा करता है कि आप भविष्य में सतर्क रहें. यह दर्शाता है भगवान आप से नाराज है आपको कई सजा मिल सकती है .आप सावधान हो जाएं.

विज्ञापन

शंंख

अक्सर लोग शंख का टूटना बहुत ही अशुभ मान लेते हैं लेकिन ऐसा नहीं है. शंख का टूटना यह इशारा करता है कि, आपके ऊपर आने वाली समस्या टल गई है. यह किसी अशुभ घटना के टलने की ओर इशारा करता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola