Premanand Maharaj Pravachan Video: देश ही नहीं विदेश में भी लगातार प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है. महाराज जी के प्रवचन सुनने और उनसे अपनी परेशानियों का समाधान जानने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन वृंदावन जाते हैं. बाबा भक्तों की परेशानियों को सुनते हैं और उन्हें उनका समाधान बताते हैं.
हाल ही में एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक भक्त ने महाराज जी से सवाल किया कि 'यदि कोई इच्छा बार-बार मांगने पर भी पूरी नहीं हो रही है तो क्या करना चाहिए?' बाबा ने इस सवाल का क्या जवाब दिया आपको वो यहां पर जानने को मिलेगा.
इच्छा के पूरा न होने पर क्या करें?
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि 'मांगने पर भी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो उसका क्या भाव रखें?' इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, 'इस प्रश्न के दो भाव हैं. पहला भाव कि आप भगवान से क्या बनकर मांग रहे हो? आपका और भगवान का क्या संबंध है? यदि आपका भगवान पर अटूट विश्वास है और फिर भी आपकी वो कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो बहुत अच्छा है, नहीं तो बहुत बड़ा अमंगल हो सकता है.'
इसी के आगे उन्होंने कहा, 'अगर हम भगवान को अपना मानते हैं, जिसके बाद भी वो हमारी कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो वो हमें किसी बड़े संकट से बचा रहे हैं.' इस बीच भक्त बोलता है 'वर्तमान में तो ये बात हमें गलत लग रही है'.
इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं 'ये गलत है. भगवान के विधान को मानना ही शरणागत का लक्षण है. आपको जो चाहिए था आपने भगवान को बता दिया, उसके बाद भी अगर वो उसे पूरा नहीं कर रहे हैं तो उसे छोड़ दें.'
ये भी पढ़ें- Lucky Zodiac Signs: बृहस्पति के घर मीन में शनि से होगा सूर्य का मिलन, इन 4 राशियों को अथाह धन पाने से नहीं रोक पाएगा कोई
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
Premanand Maharaj Pravachan Video: देश ही नहीं विदेश में भी लगातार प्रेमानंद महाराज की प्रसिद्धि बढ़ती जा रही है. महाराज जी के प्रवचन सुनने और उनसे अपनी परेशानियों का समाधान जानने के लिए रोजाना बड़ी संख्या में भक्तजन वृंदावन जाते हैं. बाबा भक्तों की परेशानियों को सुनते हैं और उन्हें उनका समाधान बताते हैं.
हाल ही में एकांतिक वार्तालाप के दौरान एक भक्त ने महाराज जी से सवाल किया कि ‘यदि कोई इच्छा बार-बार मांगने पर भी पूरी नहीं हो रही है तो क्या करना चाहिए?’ बाबा ने इस सवाल का क्या जवाब दिया आपको वो यहां पर जानने को मिलेगा.
इच्छा के पूरा न होने पर क्या करें?
प्रेमानंद महाराज से एक भक्त ने सवाल किया कि ‘मांगने पर भी कोई इच्छा पूरी नहीं हो रही है तो उसका क्या भाव रखें?’ इसका जवाब देते हुए बाबा ने कहा, ‘इस प्रश्न के दो भाव हैं. पहला भाव कि आप भगवान से क्या बनकर मांग रहे हो? आपका और भगवान का क्या संबंध है? यदि आपका भगवान पर अटूट विश्वास है और फिर भी आपकी वो कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो बहुत अच्छा है, नहीं तो बहुत बड़ा अमंगल हो सकता है.’
इसी के आगे उन्होंने कहा, ‘अगर हम भगवान को अपना मानते हैं, जिसके बाद भी वो हमारी कोई इच्छा पूरी नहीं कर रहे हैं तो वो हमें किसी बड़े संकट से बचा रहे हैं.’ इस बीच भक्त बोलता है ‘वर्तमान में तो ये बात हमें गलत लग रही है’.
इस पर प्रेमानंद महाराज कहते हैं ‘ये गलत है. भगवान के विधान को मानना ही शरणागत का लक्षण है. आपको जो चाहिए था आपने भगवान को बता दिया, उसके बाद भी अगर वो उसे पूरा नहीं कर रहे हैं तो उसे छोड़ दें.’