हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Mantra for Sleeplessness: तनाव और अनिद्रा के लिए रामबाण के जैसे काम करता है यह शक्तिशाली शिव मंत्र!

Mantra for Sleeplessness: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग भांति-भांति की समस्याओं के जूझ रहे हैं। लगभग हर कोई तनाव, थकान, परेशानी या अनिद्रा से ग्रस्त है। यहां तनाव और अनिद्रा से बचाव के लिए एक शक्तिशाली शिव मंत्र की चर्चा की गई है, जो रामबाण के जैसे काम करता है। आइए जानते हैं, यह मंत्र कौन-सा है और इसके फायदे क्या हैं?

विज्ञापन

Mantra for Sleeplessness: मंत्र, प्रार्थना और ध्यान का हिन्दू धर्म में बहुत बड़ा महत्व है। मंत्रों को गाने या सुनने से मन और आत्मा को शांति मिलती है। ये प्रार्थनाएं पंखों की तरह काम करती हैं, जो आत्मा को ऊंचाइयों तक पहुंचाने में मदद करती हैं। ध्यान को आंखों के समान माना गया है, जिससे हम ईश्वर या देवी-देवताओं को महसूस कर सकते हैं। जब हम भक्ति, विश्वास और पूरे मन से मंत्रों का उच्चारण करते हैं, तो हम अनंत ब्रह्मांडीय ऊर्जा से जुड़ जाते हैं। मंत्रों का प्रभाव दवाइयों की तरह तत्काल भले ही न लगे, लेकिन ये अंदर से मजबूत और शांत बनाते हैं। यह देखा गया है कि तनाव, थकान और निराशा से उबरने के लिए मंत्रों का सहारा लेने से लाभ होता है। ये आपको एक नई ऊर्जा देंगे और जीवन को खुशहाल बनाएंगे।

काम और मूड को प्रभावित करती है अनिद्रा

आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई तनाव, थकान, परेशानी और अनिद्रा से जूझ रहा है। लोग अच्छी नींद नहीं ले पा रहे हैं, जिससे उनका मन और शरीर दोनों थका-थका महसूस करते हैं। अनिद्रा एक सामान्य नींद विकार है जिसके कारण सोना या सोते रहना मुश्किल हो सकता है। जब आप जागते हैं तब भी आपको थकान महसूस हो सकती है। अनिद्रा शरीर ऊर्जा स्तर को कम कर देती है और मूड को प्रभावित करती है।

मंत्र चिकित्सा का सहारा

जब लोग इस समस्या से उबर नहीं पाते, तो वे दवाइयां लेने लगते हैं। लेकिन ये दवाएं हमेशा कारगर नहीं होतीं और इनके साइड इफेक्ट भी होते हैं। इससे उबरने और निदान के लिए लोग म्यूजिक थेरैपी और मंत्र चिकित्सा की हेल्प ले रहे हैं। जब सभी दवाएं और उपाय असफल हो जाते हैं, तब वैदिक मंत्रों का सहारा लिया जा रहा है। मंत्रों का असर हमारे मन और आत्मा पर गहराई से होता है। मंत्रों की लयबद्ध ध्वनि मन को शांत करती है और परेशानियों को दूर करने में मदद करती है। इन वैदिक मंत्रों की चिकित्सा का सबसे बड़ा फायदा यह है कि इसमें कोई दुष्प्रभाव नहीं होता है।

विज्ञापन

तनाव और अनिद्रा के लिए शक्तिशाली शिव मंत्र

वैदिक मंत्र के विशषज्ञों के अनुसार, ‘शिव संकल्प सूक्त’ एक मंत्र है, जो अनिद्रा से पीड़ित लोगों के लिए बेहद प्रभावशाली तरीके से काम करता है। मंत्रों की शक्ति और उसके प्रभाव को जानने वालों के मुताबिक, इस रोग या परेशानी से उबरने में शिव संकल्प सूक्त रामबाण की तरह काम करता है। यह देखा गया है कि यह शिव मंत्र मन, इच्छाओं और जीवन के लक्ष्यों को बेहतर और शुद्ध बनाने में मदद करता है। आपको बता दें कि शिव संकल्पम सूक्त यजुर्वेद के 34वें अध्याय से लिया गया एक बेहद खास मंत्र है, जिसमें 6 श्लोक शामिल हैं। इस सूक्त में एक अनोखे और महत्वपूर्ण संकल्प की बात की गई है, मन की शक्ति बढ़ाते हैं और नकारात्मकता और परेशानी को दूर रखते हैं। परिणामस्वरूप, तनाव और अवसाद धीरे-धीरे दूर हो जाता है।

शिव संकल्प सूक्त

यज्जाग्रतो दूरमुदैति दैवं तदु सुप्तस्य तथैवैति।
दूरङ्गमं ज्योतिषां ज्योतिरेकं तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

विज्ञापन

येन कर्माण्यपसो मनीषिणो यज्ञेकृण्वन्ति विदथेषु धीराः।
यदपूर्वं यक्षमन्तः प्रजानां तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

यत्प्रज्ञानमुतचेतो धृतिश्च यज्ज्योतिरन्तरमृतं प्रजासु ।
यस्मान्नऋते किञ्चन कर्मक्रियते तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

विज्ञापन

येनेदं भूतं भुवनं भविष्यत् परिगृहीतममृतेन सर्वम्।
येन यज्ञस्तायते सप्तहोता तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

यस्मिन्नृचः साम यजूंषि यस्मिन् प्रतिष्ठिता रथनाभाविवाराः।
यस्मिश्चित्तं सर्वमोतं प्रजानां तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

विज्ञापन

सुसारथिरश्वानिव यन्मनुष्यान् नेनीयतेऽभीशुभिर्वाजिन इव।
हृत्प्रतिष्ठं यदजिरं जविष्ठं तन्मे मनः शिवसंकल्पमस्तु॥

(शिव संकल्प सूक्त: महादेव फाउंडेशन से साभार)

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: इन 3 तारीखों में जन्मे लोगों पर रहती है शुक्र ग्रह और मां लक्ष्मी की खास कृपा, जीते हैं ऐशो-आराम की जिंदगी!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola