Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

October 2025: दशहरा, करवा चौथ और दिवाली कब? जानें अक्टूबर के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की लिस्ट

October Vrat Tyohar & Grah Gochar 2025: कुछ ही दिनों में 2025 के 10वें माह यानी अक्टूबर का आरंभ हो रहा है. इस महीने कई महत्वपूर्ण ग्रहों का राशि और नक्षत्र गोचर हो रहा है. साथ ही दशहरा, करवा चौथ, दिवाली, गोवर्धन पूजा और छठ पूजा आदि त्योहार हैं. आइए जानते हैं अक्टूबर के व्रत-त्योहार के साथ-साथ ग्रह गोचर की सही तिथि और समय के बारे में.

Author
Written By: Nidhi Jain Updated: Oct 11, 2025 16:09
October 2025
Credit- News 24 Gfx

October Vrat Tyohar & Grah Gochar 2025: अंग्रेजी कैलेंडर के अनुसार, इस समय 2025 का 9वां महीना सितंबर चल रहा है, जिसके समाप्त होते ही अक्टूबर महीने का आरंभ हो जाएगा. अक्टूबर को अंग्रेजी कैलेंडर के हिसाब से 10वां महीना माना जाता है, जबकि भारतीय राष्ट्रीय कैलेंडर के अनुसार ये सातवां महीना है, जिसे अश्विन माह कहा जाता है. धार्मिक और ज्योतिष दोनों के लिहाज से अश्विन माह महत्वपूर्ण है क्योंकि इस दौरान कई खास व्रत और त्योहार हैं. खासकर खुशियों का पर्व दिवाली, दशहरा, पति-पत्नी के प्यार को दर्शाता करवा चौथ, तुला संक्रांति और रमा एकादशी आदि का उत्सव मनाया जाएगा.

साथ ही इस दौरान सूर्य, बुध, गुरु और मंगल आदि ग्रहों का राशि व नक्षत्र गोचर होगा, जिसके कारण समय-समय पर 12 राशियों के जीवन में बदलाव आएगा. आइए अब जानते हैं इस महीने के व्रत-त्योहार और ग्रह गोचर की पूरी लिस्ट के बारे में.

---विज्ञापन---

अक्टूबर 2025 के व्रत-त्योहार

  • 1 अक्टूबर 2025, बुधवार- दुर्गा महा नवमी पूजा और आयुध पूजा
  • 2 अक्टूबर 2025, गुरुवार- सरस्वती विसर्जन, दुर्गा विसर्जन, दशहरा (विजयादशमी), शारदीय नवरात्रि का पारण, बुद्ध जयंती और गांधी जयंती
  • 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार- पापांकुशा एकादशी
  • 4 अक्टूबर 2025, शनिवार- शनि त्रयोदशी और शनि प्रदोष व्रत (शुक्ल)
  • 6 अक्टूबर 2025, सोमवार- कोजागर पूजा, शरद पूर्णिमा और आश्विन पूर्णिमा व्रत
  • 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार- वाल्मीकि जयन्ती, मीराबाई जयंती और अश्विन पूर्णिमा व्रत
  • 8 अक्टूबर 2025, बुधवार- कार्तिक माह का आरंभ
  • 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार- करवा चौथ और मासिक कार्तिगाई
  • 13 अक्टूबर 2025, शनिवार- रोहिणी व्रत, अहाई अष्टमी, मासिक कृष्ण जन्माष्टमी, राधा कुंड स्नान और कालाष्टमी
  • 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार- गोवत्स द्वादशी, तुला संक्रांति और रमा एकादशी
  • 18 अक्टूबर 2025, शनिवार- शनि त्रयोदशी, धनतेरस और शनि प्रदोष व्रत
  • 19 अक्टूबर 2025, रविवार- काली चौदस (नरक चतुर्दशी), हनुमान पूजा और मासिक शिवरात्रि
  • 20 अक्टूबर 2025, सोमवार- लक्ष्मी पूजा, केदार गौरी व्रत, दिवाली, शारदा पूजा, काली पूजा और कमला जयंती
  • 21 अक्टूबर 2025, मंगलवार- दर्श अमावस्या और कार्तिक अमावस्या
  • 22 अक्टूबर 2025, बुधवार- गोवर्धन पूजा, अन्नकुट और गुजराती नया साल
  • 23 अक्टूबर 2025, गुरुवार- भैया दूज, चित्रगुप्त पूजा और चंद्र दर्शन
  • 25 अक्टूबर 2025, शनिवार- नागुला चविथी और विनायक चतुर्थी
  • 27 अक्टूबर 2025, सोमवार- छठ पूजा और स्कन्द षष्ठी
  • 29 अक्टूबर 2025, बुधवार- जलाराम बापा जयंती
  • 30 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार- गोपाष्टमी और मासिक दुर्गाष्टमी
  • 30 अक्टूबर 2025, शुक्रवार- अक्षय नवमी और जगद्धात्री पूजा

अक्टूबर 2025 में कब-कब होगा राशि गोचर?

  • 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सुबह 03:47 मिनट पर बुध देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 9 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को सुबह 10:55 मिनट पर शुक्र देव कन्या राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 01:53 मिनट पर सूर्य देव तुला राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 18 अक्टूबर 2025, शनिवार को देर रात 09:39 मिनट पर गुरु देव कर्क राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:39 मिनट पर बुध देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.
  • 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को दोपहर 03:53 मिनट पर मंगल देव वृश्चिक राशि में प्रवेश करेंगे.

ये भी पढ़ें- Tri Ekadash Yog: सूर्य-गुरु का ‘त्रिएकादश योग’ चमकाएगा 3 राशियों का भाग्य, खुलेंगे धन प्राप्ति के द्वार

अक्टूबर 2025 में कब-कब होगा नक्षत्र गोचर?

  • 3 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को देर रात 09:49 मिनट पर शनि देव पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 6 अक्टूबर 2025, सोमवार को शाम में 06:12 मिनट पर शुक्र देव उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 7 अक्टूबर 2025, मंगलवार को दोपहर 12:21 मिनट पर बुध देव स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 10 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को रात 08:19 मिनट पर सूर्य देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 13 अक्टूबर 2025, सोमवार को सुबह 09:29 मिनट पर मंगल देव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 16 अक्टूबर 2025, बृहस्पतिवार को शाम 07:08 मिनट पर बुध देव विशाखा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 17 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को दोपहर 12:25 मिनट पर शुक्र देव हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 24 अक्टूबर 2025, शुक्रवार को सुबह 06:48 मिनट पर सूर्य देव स्वाती नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 27 अक्टूबर 2025, सोमवार को सुबह 09:35 मिनट पर बुध देव अनुराधा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.
  • 28 अक्टूबर 2025, मंगलवार को सुबह 05:17 मिनट पर शुक्र देव चित्रा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे.

ये भी पढ़ें- 30 सितंबर से पहले 3 राशियों को मिल सकता है ‘कुबेर का खजाना’, ग्रहों के राजकुमार बुध होंगे दक्षिणावर्ती

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Sep 12, 2025 09:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.