Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Numerology: स्वभाव के गुस्सैल होते हैं इन तारीखों पर जन्मे लोग, लेकिन होती है एक खासियत, जानें

Numerology: अंक शास्त्र में सभी तारीखों पर जन्मे लोगों की खासियत और कुछ कमियां के बारे में बताया गया है. कई लोग स्वभाव के गुस्सैल होते हैं और इन लोगों में कई खासियत भी होती है जो इन्हें खास बनाती हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 9, 2026 13:29
Numerology
Photo Credit- News24GFX

Numerology: अंक ज्योतिष के मुताबिक मूलांक 9 वाले लोग स्वभाव के बहुत ही गुस्सैल होते हैं. यह लोग अपने आगे किसी की भी नहीं सुनते हैं. मूलांक 9 वालों की जन्म तारीख 9, 18 और 27 होती है. इसके साथ ही मूलांक 9 के स्वामी ग्रह मंगल देव हैं. यह मंगल के प्रभाव से गुस्सैल और जिद्दी स्वभाव के होते हैं. मूलांक 9 वाले लोगों में क्या खासियत और खामियां होती हैं चलिए जानते हैं.

बनते हैं अच्छे लीडर

मूलांक 9 वालों की सबसे अच्छी खासियत है कि, यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं. इन लोगों के अंदर नेतृत्व क्षमता अच्छी होती है. मूलांक 9 वाले लोग आत्मविश्वास से भरे होते हैं. यह लोग जिम्मेदारी से काम करते हैं और इन्हें लापरवाही पसंद नहीं होती है. यह लोग अच्छे लीडर बनते हैं. हालांकि, यह लोग गुस्सा जल्दी होते हैं.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Chaitra Navratri 2026: कब से शुरू हो रही है चैत्र नवरात्रि? जानें देवी दुर्गा के नौ स्वरूपों की पूजा के दिन

मेहनती और संघर्षशील

यह लोग कठिनाइयों पर पार पाते हैं और बहुत ही मेहनती और संघर्षशील होते हैं. यह हर चुनोतियों को संभालने की क्षमता रखते हैं. यह लोग जन्म से ही योद्धा होते हैं. इन लोगों की एक कमी गुस्सा करना होता है जो कई बार इनके लिए समस्या बन जाता है. इससे बचने के लिए मूलांक 9 वालों को गुस्से पर काबू रखने की कोशिश करनी चाहिए, इसके साथ ही यह लोग साहसी, जोशीले, और ऊर्जावान होते हैं.

---विज्ञापन---

मूलांक 9 वालों के लिए उपाय

मूलांक 9 वालों के स्वामी ग्रह मंगल देव होते हैं. इन लोगों को मंगलवार और शनिवार के दिन हनुमान चालीसा और सुंदरकांड का पाठ करना चाहिए. इसके साथ ही मंगलवार को लाल वस्तुओं का दान करना अच्छा होता है. मंगलवार का व्रत करना चाहिए और मंगल को मजबूत करने के लिए ज्योतिषी की सलाह पर मूंगा रत्न धारण करना चाहिए.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 09, 2026 01:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.