हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Namkaran Muhurat 2026: अप्रैल में कब करें बच्चे का नामकरण संस्कार? डेट फिक्स करने से पहले जानिए शुभ दिन

Namkaran Muhurat 2026: हिंदू धर्म में महत्वपूर्ण 16 संस्कारों में से एक नामकरण संस्कार है. नामकरण संस्कार में बच्चे के जन्म के बाद उसका नाम रखा जाता है. इसे केवल नाम रखने की प्रक्रिया नहीं माना जाता है. हिंदू धर्म में नामकरण शुभ मुहूर्त में पंडित की उपस्थिति में कराया जाता है.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Namkaran Muhurat 2026: घर-परिवार में किसी का जन्म होता है तो खुशियों का माहौल होता है लोग एक-दूसरे को बधाई देते हैं. इसके बाद सबसे बड़ा सवाल होता है कि, बच्चे का नाम क्या रखा जाए. बच्चे का नाम रखने के लिए नामकरण संस्कार किया जाता है. बच्चे का नाम रखने के लिए जन्म का समय, तिथि, जन्म नक्षत्र आदि देखा जाता है. इसके अनुसार कुंडली बनाकर राशि तय की जाती है और राशि के अनुसार नाम रखा जाता है. नामकरण संस्कार के लिए शुभ मुहूर्त देखना होता है. अप्रैल महीने में नामकरण के लिए कौन से दिन शुभ है चलिए जानते हैं.

नामकरण मुहूर्त अप्रैल 2026 (Namkaran Muhurat April 2026 Dates)

1 अप्रैल 2026, बुधवार

नामकरण मुहूर्त – सुबह 07:14 बजे से 2 अप्रैल से 08:23 बजे तक
नक्षत्र – चित्रा

विज्ञापन

5 अप्रैल 2026, रविवार

नामकरण मुहूर्त – दोपहर 12:33 बजे से 6 अप्रैल से सुबह 07:14 बजे तक
नक्षत्र – स्वाती

विज्ञापन

9 अप्रैल 2026, गुरुवार

नामकरण मुहूर्त – सुबह 07:14 बजे से 10 अप्रैल, रात 02:56 बजे तक
नक्षत्र – विशाखा

विज्ञापन

13 अप्रैल 2026, सोमवार

नामकरण मुहूर्त – दोपहर 02:44 बजे से 14 अप्रैल, सुबह 07:14 बजे तक
नक्षत्र: अनुराधा

विज्ञापन

17 अप्रैल 2026, शुक्रवार

नामकरण मुहूर्त – सुबह 07:14 बजे से 18 अप्रैल, रात 02:51 बजे तक
नक्षत्र: उत्तर भाद्रपद

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Feng Shui: क्या है फेंगशुई और कैसे है पॉजिटिव और नेगेटिव एनर्जी से संबंध? जानें चीनी पद्धति का सच

20 अप्रैल 2026, सोमवार

विज्ञापन

नामकरण मुहूर्त – सुबह 07:14 बजे से 21 अप्रैल, रात 08:10 बजे तक
नक्षत्र – रेवती

24 अप्रैल 2026, शुक्रवार

विज्ञापन

नामकरण मुहूर्त – दोपहर 01:12 बजे से 25 अप्रैल, सुबह 07:14 बजे तक
नक्षत्र – मघा

28 अप्रैल 2026, मंगलवार

नामकरण मुहूर्त – सुबह 07:14 बजे से 29 अप्रैल, रात 02:44 बजे तक
नक्षत्र – रोहिणी

नामकरण संस्कार के लिए कई बातों का ध्यान रखना चाहिए. अमावस्या, चतुर्थी, चतुर्दशी, नवमी आदि तिथि पर नामकरण संस्कार करने से बचना चाहिए. इन तिथियों को कम शुभ माना जाता है. नामकरण की अंतिम तिथि तय करने से पहले पंडित या किसी ज्योतिषी से सलाह अवशय लें.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola