Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Masik Shivratri 2026: चैत्र मासिक शिवरात्रि आज, जानिए पूजा का शुभ समय, विधि और महत्व, प्रसन्न होंगे भोलेनाथ

Masik Shivratri 2026: आज 17 मार्च 2026, दिन मंगलवार को चैत्र माह का मासिक शिवरात्रि का व्रत है. मासिक शिवरात्रि भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए खास होती है. आज भोलेनाथ को प्रसन्न करने की पूजा विधि और शुभ समय के बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 17, 2026 06:53
Masik Shivratri 2026
Photo Credit- News24GFX

Masik Shivratri 2026: हर महीने कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाता है. मासिक शिवरात्रि शिव जी की पूजा के लिए खास होती है. आज 17 मार्च को चैत्र माह की मासिक शिवरात्रि है. मासिक शिवरात्रि पर भगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है. चैत्र माह में मासिक शिवरात्रि के दिन आप विधि-विधान से पूजा कर भोलेनाथ को प्रसन्न करें. चलिए मासिक शिवरात्रि के महत्व और पूजा मुहूर्त के बारे में जानते हैं.

मासिक शिवरात्रि पूजा मुहूर्त (Masik Shivratri Puja Muhurat)

आज चैत्र मासिक शिवरात्रि पर निशिता काल में पूजा की जाएगी. मासिक शिवरात्रि के लिए चैत्र कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि का आरंभ सुबह 9 बजकर 23 मिनट पर होगा इसका समापन अगले दिन 18 मार्च को सुबह 8 बजकर 25 मिनट पर होगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, आज मासिक शिवरात्रि है और शिव जी की पूजा का शुभ मुहूर्त देर रात में रहेगा. आप आज देर रात 12 बजकर 5 मिनट से लेकर 12 बजकर 53 मिनट तक पूजा कर सकते हैं. पूजा के लिए यह शुभ मुहूर्त रहेगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Feng Shui Tips: फेंगशुई के 5 खास टिप्स, खुशियों से भर देंगे आपका जीवन, बढ़ेगी घर की बरकत

मासिक शिवरात्रि पूजा विधि (Masik Shivratri Puja Vidhi)

मासिक शिवरात्रि पर सुबह उठकर स्नान आदि करें और व्रत का संकल्प लें. भगवान शिव की पूजा करें शिवलिंग पर जल और दूध अर्पित करें. इसके बाद रात को निशिता काल में पूजा के लिए फिर से नहाएं. शिव जी को फल, बेलपत्र, धतूरा अर्पित करें. घी का दीपक जलाएं. शिव चालीसा, शिव श्लोक और भगवान शिव के मंत्रों का जाप करें.

---विज्ञापन---

मासिक शिवरात्रि का महत्व (Masik Shivratri Mahatva)

मासिक शिवरात्रि हर महीने कृष्ण पक्ष चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है. भोलेनाथ को समर्पित मासिक शिवरात्रि का व्रत करने से जीवन में सुख-शांति की प्राप्ति होती है. यह बेहद फलदायि होती है. मासिक शिवरात्रि पर व्रत और पूजन करने से भगवान शिव की कृपा से दांपत्य जीवन में खुशियों का आगमन होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 17, 2026 06:53 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.