Add News 24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि पर करें अचूक उपाय, शिव मंदिर से घर लाएं ये 3 चीज और देखें चमत्कार

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि के दिन आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए व्रत और पूजा के साथ ही खास उपाय करें. इन उपायों को करने से आपको महादेव का आशीर्वाद मिलेगा. आप महाशिवरात्रि पर मंदिर में पूजा के बाद इन चीजों को घर लेकर आएं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Feb 8, 2026 12:30

Mahashivratri 2026: महाशिवरात्रि का पर्व इस वर्ष 15 फरवरी 2026, दिन रविवार को मनाया जाएगा. यह दिन भगवान शिव की पूजा-अर्चना के लिए समर्पित होता है. महाशिवरात्रि के पर्व पर आप भोलेनाथ को प्रसन्न करने और महादेव के आशीर्वाद के लिए शिवालय से पूजा के बाद 3 चीजें जरूर लेकर आएं. इन चीजों घर लेकर आने से जीवन में खुशियां आती हैं. आप महाशिवराकत्रि के दिन शिव मंदिर में शिवलिंग पर अभिषेक करें और इसके बाद इन तीन चीजों को घर लेकर आएं. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

महाशिवरात्रि पर घर लाएं ये चीजें

बेलपत्र

---विज्ञापन---

शिवलिंग पर जल और दूृध से अभिषेक करने के बाद बेलपत्र घर लेकर आएं. शिवलिंग पर चढ़ा हुआ बेलपत्र घर लाना शुभ माना जाता है. आप इस बेलपत्र को तिजोरी और पर्स में रख सकते हैं. ऐसा शुभ होता है.

जल

---विज्ञापन---

शिवलिंग पर चढ़ाए हुए जल को आप घर लेकर आ सकते हैं. शिवलिंग पर चढ़ाए जल को इकट्ठा करें और इसे घर लेकर आएं. यह बेहद शुभ और पवित्र माना जाता है. आप इस जल को घर के कोनों में छिड़क दें. इससे घर की नकारात्मक ऊर्जा का नाश होता है.

ये भी पढ़ें – Bhanu Saptami 2026: आज भानु सप्तमी पर जरूर करें सूर्य चालीसा का पाठ, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि

श्रृंगार सामग्री

महाशिवरात्रि पर महिलाएं माता पार्वती को श्रृंगार की सामग्री चढ़ाते हैं. आप माता पार्वती को चढ़ाई हुई चूड़ियां, मेहंदी, सिंदूर आदि सुहाग की सामग्री को घर लेकर आएं. इसे पहनने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है. इससे वैवाहिक जीवन में प्यार बढ़ता है.

आप महाशिवरात्रि पर पूजा व्रत और उपाय कर सकते हैं. व्रत और पूजा के साथ ही आप घर मां पार्वती को अर्पित की हुई श्रृंगार सामग्री, बेलपत्र और जल लेकर आएं. इन उपायों से आपको लाभ मिलेगा.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 08, 2026 12:29 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.