Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

Religion

Kalashtami 2026 Date: 11 या 12 मार्च, किस दिन है कालाष्टमी का व्रत? नोट कर लें सही तारीख और पूजा विधि

Kalashtami 2026 Date: प्रत्येक महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है. यह दिन भगवान शिव के अत्यंत उग्र और रुद्र अवतार कालभैरव को समर्पित होता है. मार्च महीने में चैत्र का कालाष्टमी व्रत कब है चलिए इसके बारे में जानते हैं.

Author
Edited By : Aman Maheshwari Updated: Mar 9, 2026 14:40
Kalashtami 2026 Date
Photo Credit- News24GFX

Kalashtami 2026 Date: भगवान शिव के उग्र स्वरूप को समर्पित कालाष्टमी का व्रत हर महीने कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रखा जाता है. साल 2026 में मार्च महीने में चैत्र माह का कालाष्टमी व्रत आ रहा है. कालाष्टमी व्रत की तिथि को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन हो रही है. चैत्र माह की कालाष्टमी कब है चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं?

कब है मासिक कालाष्टमी व्रत? (Kalashtami Vrat Kab Hai)

चैत्र माह के कालाष्टमी व्रत के लिए चैत्र कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि की शुरुआत 11 मार्च को होगी. अष्टमी तिथि का आरंभ 11 मार्च को देर रात 1 बजकर 54 मिनट पर होगा. इस तिथि का समापन 12 मार्च 2026 को सुबह 4 बजकर 19 मिनट पर होगा. उदयतिथि को महत्व देते हुए मासिक कालाष्टमी का व्रत 11 मार्च 2026, दिन बुधवार को रखा जाएगा.

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें – Baisakhi 2026 Date: 13 या 14 अप्रैल, कब है बैसाखी? जानिए सटीक तारीख और इस दिन का महत्व

कालाष्टमी व्रत पूजा विधि (Kalashtami Vrat Puja Vidhi)

कालाष्टमी व्रत के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद पूजा घर की सफाई कर कालभैरव भगवान की पूजा करें. प्रतिमा स्थापित कर भगवान कालभैरव को कुमकु, अक्षत और फूल आदि अर्पित करें. प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाएं. भैरव चालीसा का पाठ करें और इसके बार आरती करें. भगवान कालभैरव को मिठाई और फल का भोग लगाएं.

---विज्ञापन---

कालाष्टमी का महत्व (Kalashtami Ka Mahatva)

कालाष्टमी का व्रत करने से भय, संकट और नकारात्मक शक्तियों से मुक्ति मिलती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, कालभैरव भगवान की पूजा करने से सुरक्षा और साहस की प्राप्ति होती है. इससे शनि-राहु के दोषों से मुक्ति मिलती है. भगवान कालभैरव की कृपा से जीवन में सुख, समृद्धि आती है और नकारात्मकता का अंत होता है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Mar 09, 2026 02:40 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.