Kaalchakra Today 22 September 2025: आज 22 सितंबर 2025 से शारदीय नवरात्रि का आरंभ हो गया है, जिसका समापन 2 अक्टूबर को दुर्गा विसर्जन के साथ होगा. हालांकि, इससे पहले 1 अक्टूबर को नवमी की पूजा की जाएगी. इस दिन लोग कन्या पूजन करके नवरात्रि व्रत का पारण करते हैं. धार्मिक मान्यता के अनुसार, शारदीय नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा और व्रत रखने से खास लाभ होता है. इसके अलावा इस दौरान कुछ विशेष उपाय करने भी शुभ रहते हैं.
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के महत्व और पाठ करने के लाभ के बारे में बताने जा रहे हैं.
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र पाठ का महत्व
देवी दुर्गा को समर्पित ‘सिद्ध कुंजिका स्तोत्र’ दुर्गा सप्तशती का एक महत्वपूर्ण भाग है, जिसे पढ़ने से मां दुर्गा की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी प्रकार के कष्टों से मुक्ति मिलती है. जो लोग रोग, शोक, कष्ट, दरिद्रता या शत्रुओं से परेशान हैं, उन्हें इसका पाठ जरूर करना चाहिए. खासकर नवरात्रि के पहले दिन से लेकर नवमी तिथि तक पाठ करना शुभ होता है. हालांकि, नवरात्रि के बाद भी इसका नियमित पाठ किया जा सकता है.
ये भी पढ़ें- Shardiya Navratri 2025: आज नवरात्रि के पहले दिन करें मां शैलपुत्री के इन मंत्रों का जाप, बनेंगे बिगड़े काम
सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करने के लाभ
- कर्ज से मुक्ति मिलती है.
- स्वास्थ्य में सुधार होता है.
- विरोधियों से मुक्ति मिलती है.
- तरक्की की राह में आ रही रुकावट दूर होती है.
- वैवाहिक जीवन सुखमय रहता है.
किस परेशानी में कितनी बार करें पाठ?
- पैसों का नुकसान हो रहा है, व्यर्थ के कामों में धन खर्च होता है, बार-बार धन चोरी हो जाता है या पैसे अटक जाते हैं तो ऐसी परिस्थिति में सुबह-शाम 16 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
- पढ़ाई में रुकावट आ रही है तो नवरात्रि में 5 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
- समाज में मान-सम्मान पाने के लिए नवरात्रि में 5 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.
- दरिद्रता और धन की कमी से मुक्ति पाने के लिए रोजाना 5 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
- कानूनी मामलों में सफलता और कर्ज से मुक्ति पाने के लिए रोजाना 7 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
- घर में सुख और शांति बनाए रखने के लिए तीन बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
- अच्छी सेहत और निरोगी काया के लिए सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का तीन बार पाठ करें.
- नौकरी और कारोबार में सफलता पाने के लिए पांच, सात या 11 बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
- हर तरह की बाधा से मुक्ति पाने के लिए तीन बार सिद्ध कुंजिका स्तोत्र का पाठ करें.
यदि आप सिद्ध कुंजिका स्तोत्र के पाठ के लाभ और नियमों के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
12 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines