Kaalchakra Today 29 June 2025: कभी न कभी आपने अपने बड़े-बुजुर्गों को ये कहते हुए जरूर सुना होगा कि इस कार्य के लिए ये शुभ मुहूर्त नहीं है। इस दौरान ये कार्य नहीं करना चाहिए। नहीं तो उसका शुभ परिणाम नहीं मिलता है। जहां कुछ लोग इन सब चीजों को मिथ मानते हैं, वहीं उन लोगों की भी कमी नहीं है जो इन सभी चीजों का बहुत ध्यान रखते हैं। दरअसल, शास्त्रों में बताया गया है कि शुभ मुहूर्त में किए गए कार्य के सफल होने की संभावना ज्यादा होती है। इसलिए कई लोग अपने जीवन से जुड़े छोटे से छोटे काम को भी शुभ मुहूर्त में करते हैं।
आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको शादी, गृह प्रवेश से लेकर धन लेने-देने आदि के शुभ व अशुभ मुहूर्त के बारे में बताने जा रहे हैं।
पैसे लेने-देने का समय
शुभ-अशुभ दिन
- मंगलवार को कर्ज नहीं लेना चाहिए। बल्कि इस दिन कर्ज चुकाना शुभ होता है।
- बुधवार और गुरुवार को कर्ज नहीं देना चाहिए।
- शुक्रवार को पैसों का लेन-देन करना शुभ होता है।
- शनिवार और रविवार को न तो किसी को पैसे देने चाहिए और न ही किसी से कर्ज लेना चाहिए।
शुभ-अशुभ नक्षत्र
- पैसे देने के लिए कृत्तिका, रोहिणी, अश्लेषा, आर्द्रा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, विशाखा, ज्येष्ठा और मूल नक्षत्र सबसे शुभ माने गए हैं।
- भद्रा और अमावस्या में गया धन कभी वापस नहीं मिलता है। बल्कि जीवनभर व्यक्ति परेशान रहता है।
विवाह मुहूर्त
- शुभ माह- वैशाख, आषाढ़, मार्गशीर्ष, ज्येष्ठ, फाल्गुन और माघ
- शुभ तिथि- एकादशी, त्रयोदशी, द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी और दशमी
- अशुभ तिथि- अमावस्या
- शुभ दिन- सोमवार, गुरुवार, शुक्रवार और बुधवार
- शुभ नक्षत्र- मृगशिरा, रोहिणी, अनुराधा, मघा, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, रेवती, हस्त, स्वाति और उत्तराभाद्रपद
- शुभ योग- सर्वार्थ, सिद्धि, रवि पुष्य, गुरु पुष्य और अमृत सिद्धि
- अशुभ मुहूर्त- सूर्य ग्रहण, चंद्र ग्रहण, खरमास और पुरुषोत्तम मास
ये भी पढ़ें- Shefali Jariwala की अकाल मृत्यु के लिए क्या ये 3 ग्रह हैं जिम्मेदार? जानें किसने की थी भविष्यवाणी
गृह प्रवेश
- शुभ मास- ज्येष्ठ, वैशाख, मार्गशीर्ष, फाल्गुन और माघ
- शुभ तिथियां- एकादशी, त्रयोदशी, पूर्णिमा, द्वितीया, तृतीया, पंचमी, सप्तमी और दशमी
- शुभ दिन- सोमवार, बुधवार, शुक्रवार और गुरुवार
- अशुभ दिन- शनिवार
- शुभ नक्षत्र- अश्विनी, मृगशिरा, पुष्य, रोहिणी, उत्तराफाल्गुनी, उत्तराषाढ़ा, उत्तराभाद्रपद, चित्रा, स्वाति, हस्त, अनुराधा, रेवती और धनिष्ठा
- काल- भद्रा, राहुकाल और यमगण्ड
- शुभ लग्न- वृषभ, सिंह, कुंभ और वृश्चिक
अगर आप वाहन, नौकरी, अन्नप्राशन, यात्रा और मुंडन आदि के शुभ मुहूर्त के बारे में जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- Ho’oponopono Prayer क्या है? जानें 4 लाइनों से कैसे पूरी हो सकती है कोई भी इच्छा
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
10 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
11 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
12 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
15 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
17 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines