Kaalchakra Today 3 October 2025: प्रत्येक व्यक्ति अपने सामर्थ्य के अनुसार दान-पुण्य करता है. हालांकि, कई बार दान-पुण्य करना भी लोगों के लिए परेशानी का कारण बन सकता है. दरअसल, सही समय पर सच्चे भाव से किया गया दान ही लाभ पहुंचाता है. जो लोग दिखावे या किसी को नीचा दिखाने के लिए दान करते हैं, उन्हें पुण्य नहीं मिलता है बल्कि पाप लगता है. इसलिए आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको बताने जा रहे हैं कि कब और कैसे पशु-पक्षियों की सेवा करनी चाहिए. साथ ही आपको पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े प्रभावशाली उपायों के बारे में पता चलेगा.
सेवा करते समय इन 5 बातों का रखें ध्यान
- नकारात्मक भाव या दिखावे के चक्कर में पशु-पक्षी की सेवा न करें.
- बासी और आधी पकी चीजें जानवरों को न खिलाएं.
- पशु-पक्षियों के लिए खाना अपने ही अनाज से बनाएं.
- सेवा करते समय शांत रहें और क्रोध न करें.
- हमेशा भरपेट भोजन पशु-पक्षियों को कराएं.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ से शुरू होगा 3 राशियों का गोल्डन टाइम, सूर्य-चंद्र करेंगे गोचर
पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े अहम उपाय
- जो लोग कानूनी मामलों में फंसे हैं, उन्हें कौवे, कुत्ते और गाय की सेवा करनी चाहिए. कौवे को अमावस्या तिथि, शनिवार या श्राद्ध के समय भोजन कराएं. कुत्ते और गाय को नियमित रूप से रोटी खिलाएं. इस उपाय को करने से आपको पितृ दोष और विरोधियों से भी मुक्ति मिल सकती है.
- नजर दोष से बचने के लिए रविवार या सोमवार को गाय को खोए की बर्फी खिलाएं.
- जल्दी शादी करने के लिए गुरुवार के दिन आटे की लोटी में हल्दी, गुड़ और भीगी हुई चने की दाल रखकर गाय को खिलाएं.
- यदि आपके घर में रोजाना झगड़े होते हैं या खर्चा बढ़ता ही जा रहा है तो महीने में एक बार परिवार के सदस्यों से मीठी रोटी बनाकर गाय को खिलाएं.
- जो लोग नियमित रूप से बंदरों को गुड़ और चने खिलाते हैं, उन्हें जीवन में ऊंचा मुकाम हासिल होता है. इसके अलावा पक्षियों को दाना, कौवे को खिचड़ी-रोटी और कुत्ते को रोटी खिलाने से भी सफलता की राह में आ रही बाधाएं दूर होती हैं.
यदि आप पशु-पक्षियों की सेवा से जुड़े अन्य प्रभावशाली उपाय, नियम और लाभ के बारे में जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.
ये भी पढ़ें- Pancham Drishti: इन 3 राशियों के लिए शुभ रहेगी मंगल-शनि की ‘पंचम दृष्टि’, पूरी होंगी कई इच्छाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
4 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
6 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
6 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
7 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
11 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines