Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: हिन्दू धर्म के लोगों के लिए भाई दूज के पर्व का खास महत्व है। ये त्योहार भाई-बहन के अटूट बंधन और प्रेम को दर्शाता है। हर साल दिवाली के दो दिन बाद भाई दूज का पर्व मनाया जाता है। इस शुभ दिन बहनें अपने भाइयों का कुमकुम या चंदन से तिलक करती हैं और भाई अपनी बहनों की रक्षा करने का वचन लेते हैं।
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको भाई-बहन को समर्पित भाई दूज पर्व के शुभ मुहूर्त और महत्व के बारे में बताने जा रहे हैं।
तिलक करने का शुभ मुहूर्त
वैदिक पंचांग के अनुसार, हर साल भाई दूज का पर्व कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि के दिन मनाया जाता है। इस बार कार्तिक मास में आने वाली शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि का आरंभ 2 नवंबर 2024 को रात 08 बजकर 21 मिनट से हो गया है, जिसका समापन 3 नवंबर को देर रात 10 बजकर 05 मिनट पर होगा। उदयातिथि के आधार पर आज यानी 3 नवंबर 2024 को भाई दूज का त्योहार मनाना शुभ रहेगा।
राहुकाल- आज शाम 4:30 से लेकर 6 बजे तक
गुलिक काल- आज दोपहर 2:49 से लेकर शाम 4:12 मिनट तक
तिलक का शुभ मुहूर्त- आज दोपहर 1:10 मिनट से लेकर दोपहर 3:22 मिनट तक
लाभ मुहूर्त- आज सुबह 9:20 से लेकर सुबह 10:42 मिनट तक
शुभ लग्न- आज दोपहर 1:27 से लेकर दोपहर 2:49 मिनट तक
ये भी पढ़ें- Budh Surya Yuti 2024: 16 नवंबर तक ये 3 राशियां जिएंगी ऐशो आराम की जिंदगी!
भाई दूज के उपाय
- भाई दूज के दिन बहनें तिलक करते समय दिशा का खास ध्यान रखें। तिलक करते समय भाई का मुंह पूर्व दिशा की तरफ होना शुभ रहता है।
- तिलक करने के बाद भाई के हाथ में 5 बार कलावा लपेटकर बांधें। इससे भाई की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- भाई दूज के दिन बहनें यदि मंदिर में दही या नमक का दान करती हैं, तो इससे उनके जीवन में धन और खुशियों का वास होगा। साथ ही आर्थिक स्थिति को बल मिलेगा।
भाई दूज से जुड़े अन्य उपाय और नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।
ये भी पढ़ें- Mars Transit 2024: दिवाली के बाद हुआ इन 3 राशियों का भाग्योदय, मंगल की कृपा से बनेंगे बिगड़े काम!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
रसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
1 hr agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
1 hr agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
5 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
7 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
23 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines