---विज्ञापन---

Religion angle-right

Kaalchakra: संतान की लंबी आयु के लिए आज अहोई अष्टमी पर करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय ने बताए नियम

Kaalchakra News24 Today: आज यानी 24 अक्टूबर 2024 को अहोई अष्टमी का पर्व मनाया जा रहा है। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं इस व्रत के महत्व और प्रभावशाली उपायों के बारे में।

---विज्ञापन---

Kaalchakra News24 Today, Pandit Suresh Pandey: संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन के लिए हर साल माताएं कार्तिक कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं। इस बार ये व्रत आज यानी 24 अक्टूबर को रखा जाएगा। आज माता पार्वती के अहोई स्वरूप यानी अहोई माता की पूजा की जाएगी। मान्यता है कि जो महिलाएं नि:संतान हैं अगर वो बच्चे की कामना के लिए अहोई अष्टमी का व्रत रखती हैं, तो उनकी मुराद जरूर पूरी होती है। अहोई अष्टमी व्रत का पारण शाम में व्रत कथा का पाठ और तारों का अर्घ्य देकर किया जाता है। इसके अलावा आज कुछ अचूक उपाय करने से माताएं अहोई माता से अपनी संतान की लंबी आयु और खुशहाल जीवन का वरदान भी प्राप्त कर सकती हैं।

आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय आपको अहोई अष्टमी के अचूक उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

---विज्ञापन---

तारों की पूजा का शुभ मुहूर्त

24 अक्टूबर 2024 को अहोई माता की पूजा का मुहूर्त शाम में 5 बजकर 42 मिनट से लेकर 6 बजकर 59 मिनट तक है, जबकि चंद्रोदय का समय देर रात 11:55 मिनट है। अहोई अष्टमी पर तारों की पूजा शाम 06:10 मिनट के बाद करनी शुभ रहेगी।

ये भी पढ़ें- Surya Gochar 2024: आज से इन 3 राशियों पर होगी धन और खुशियों की बरसात!

---विज्ञापन---

अहोई अष्टमी के उपाय

  • संतान की शिक्षा, करियर या रोजगार में बार-बार बाधाएं आ रही हैं, तो अहोई अष्टमी के दिन अहोई माता को दूध, भात और लाल फूल अर्पित करें। इसके बाद लाल फूल हाथ में लेकर संतान के अच्छे करियर और शिक्षा की प्रार्थना करें।
  • अहोई अष्टमी के दिन संतान को माताएं अपने हाथ से दूध और भात खिलाएं। लाल फूल कुछ देर संतान के हाथ में रखें। फिर उसे मंदिर या तिजोरी में संभालकर रख दें। संतान का केसर या चंदन से तिलक करें। इससे बच्चे के यश, वैभव और बुद्धि का विकास होगा।
  • संतान के वैवाहिक या पारिवारिक जीवन में बाधाएं आ रही हैं, तो अहोई माता को गुड़ का भोग लगाएं। इसी के साथ देवी को चांदी की एक चेन अर्पित करें। इस दौरान मां पार्वती के मंत्र ‘ऊँ हीं गौर्ये नम:’ का 108 बार जाप करें। इसके अलावा संतान को गुड़ खिलाएं और अपने हाथों से उसके गले में चांदी की चेन पहनाएं। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इस उपाय से आपके संतान के जीवन में सदा खुशहाली बनी रहेगी।

अहोई अष्टमी व्रत से जुड़े नियमों के बारे में यदि आप जानना चाहते हैं, तो इसके लिए ये वीडियो जरूर देखें।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- Govardhan Puja 2024: गोवर्धन पूजा पर 12 राशियों की चमकेगी किस्मत! राशि अनुसार लगाएं श्रीकृष्ण को भोग

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Oct 24, 2024 11:10 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. पिछले 3 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रही हैं. न्यूज 24 से जुड़ने से पहले निधि जैन दिल्ली प्रेस संस्थान में कार्यरत थीं. निधि ने Guru Jambheshwar University, Hisar Haryana से BJMC (ग्रेजुएशन) की पढ़ाई की है.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/nidhi-jain-47119a191

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola