Kaalchakra Today 20 December 2025: सनातन धर्म के लोगों के लिए गौ सेवा का खास महत्व है. गाय को गौ माता माना जाता है, जिनके प्रत्येक अंग में किसी न किसी देवी-देवताओं का वास है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गाय की सेवा करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है, जबकि गाय को प्रणाम करने से धर्म और मोक्ष की प्राप्ति होती है. वहीं, जिस घर में गाय दुखी रहती है, वहां रहने वालों को नरक का दुख भोगना पड़ता है.
आज 20 दिसंबर 2025 के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको विस्तार से गौ सेवा के महत्व, लाभ और उपायों आदि के बारे में बताएंगे.
गौ सेवा के उपाय और लाभ
- गाय के खुर (पैर के नीचे) की मिट्टी माथे पर लगाने से दुर्भाग्य दूर होता है.
- किसी जरूरी यात्रा पर जाने से पहले गौ माता के दर्शन करने चाहिए. इससे यात्रा मंगलमयी होती है.
- गाय को घास खिलाने वाले व्यक्ति को स्वर्ग की प्राप्ति होने की संभावना ज्यादा होती है.
- गौमूत्र, गोमय, गोदुग्ध, गोधति, गोघृत और गोरोचन आदि पीने से स्वास्थ्य उत्तम रहता है. साथ ही बुरे सपने नहीं आते हैं.
- गौ हित में हमेशा तत्पर रहने वाले व्यक्ति को ब्रह्मलोक की प्राप्ति होती है.
- गाय का दूध कई रोगों की रोकथाम में मदद करता है. साथ ही रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ती है. दरअसल, गाय के दूध में रेडियो विकिरण से रक्षा करने की सबसे ज्यादा शक्ति होती है.
- गाय के शुद्ध घी से हवन व यज्ञ करने से ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है. साथ ही जीवाणु नष्ट होते हैं.
- गौमूत्र में ताम्र होता है, जो मानव शरीर में स्वर्ण के रूप में परिवर्तित हो जाता है. स्वर्ण सर्व रोग नाशक शक्ति रखता है, जिसे सभी प्रकार का विषनाशक माना जाता है.
- कपिला गाय, भूरे या सुनहरे रंग की दुर्लभ भारतीय नस्ल की गाय होती है, जिसकी पैर की मिट्टी अपने माथे पर लगाने से सभी कष्टों से मुक्ति मिलती है.
- जिस घर पर गाय को स्नान कराया जाता है, उस जमीन पर घर बनाने से घर में मां लक्ष्मी का वास होता है.
यदि आप गौ सेवा से जुड़े अन्य उपायों, महत्व और लाभ के बारे में विस्तार से जानना चाहते हैं तो उसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
13 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
14 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
15 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
16 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
18 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
20 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines