हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: कुछ ही दिन में कारोबार पकड़ेगा रफ्तार, पंडित सुरेश पांडेय से जानें मुनाफा बढ़ाने के उपाय

Kaalchakra Today: शास्त्रों में हर एक चीज से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के उपाय बताए गए हैं। चलिए पंडित सुरेश पांडेय से जानते हैं कपड़े, जूते-चप्पल, स्टेशनरी, होटल और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट आदि से जुड़े कारोबार को बढ़ाने के प्रभावशाली उपायों के बारे में।

विज्ञापन
Credit- Social Media

Kaalchakra Today 01 August 2025: अधिकतर लोग नौकरी की जगह खुद का कारोबार करना चाहते हैं। कई लोगों का ये सपना सच भी होता है, लेकिन बहुत ही कम लोग अपने कारोबार को ऊंचाइयों पर ले जाते हैं। असफल कारोबार के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसमें से एक ग्रह दोष भी है। ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों की कुंडली में नवग्रहों की स्थिति मजबूत नहीं होती है, उन्हें किसी भी काम में भाग्य का साथ नहीं मिलता है। हर जगह से उन्हें निराशा मिलती है। इसके अलावा सेहत भी अच्छी नहीं रहती है। हालांकि कुछ उपायों को करके ग्रह दोष से बचा जा सकता है। साथ ही कारोबार को बढ़ाने के उपाय भी किए जा सकते हैं।

आज के कालचक्र में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय आपको कपड़े, जूते-चप्पल, म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट, स्टेशनरी और होटल आदि से जुड़े कारोबार के मुनाफा बढ़ाने के उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं।

कपड़ों का कारोबार

कई महत्वपूर्ण ग्रहों से कपड़ों के कारोबार का संबंध होता है। लेकिन मुख्य रूप से शुक्र ग्रह इससे संबंधित होता है। इसलिए कपड़ों के कारोबारियों को सुबह-शाम ‘ऊँ शुं शुक्राय नम:’ मंत्र का जाप करना चाहिए। साथ ही गले में स्फटिक की माला धारण करें। इसके अलावा हर शुक्रवार मां लक्ष्मी के मंदिर जाएं और वहां जातक उन्हें सफेद मिठाई का भोग लगाएं। यदि नियमित रूप से आप ये उपाय करते हैं तो इससे आपका मुनाफा धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

विज्ञापन
  • सावधानी- काले रंग का कम से कम इस्तेमाल करें

जूते-चप्पल का कारोबार

जिन लोगों का जूते-चप्पल का कारोबार है, उन्हें अपने बेडरूम में काले रंग का कोई शो-पीस रखना चाहिए। ऐसा करने से मुनाफा धीरे-धीरे बढ़ने लगेगा।

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: इन पशु-पक्षियों को खाना खिलाने से बदल सकती है किस्मत, पंडित सुरेश पांडेय से जानें नियम और लाभ

विज्ञापन

स्टेशनरी का कारोबार

जिन लोगों का स्टेशनरी का काम है, उन्हें अपने बेडरूम में लाल रंग का पेन रखना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और मुनाफा बढ़ने लगेगा।

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट का कारोबार

म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट के कारोबारियों को अपने बेडरूम में वाणी या बांसुरी रखनी चाहिए। इससे आपको तरक्की जरूर मिलेगी।

विज्ञापन

होटल का कारोबार

कारोबार में मुनाफा बढ़ाने के लिए होटल कारोबारियों को अपने बेडरूम में सिक्कों से भरा एक कटोरा रखना चाहिए। इससे आपकी कुंडली में ग्रहों की स्थिति मजबूत होगी और धीरे-धीरे कारोबार में प्रगति होने लगेगी।

यदि आप राशि अनुसार कारोबार बढ़ाने के उपाय जानना चाहते हैं तो इसके लिए ऊपर दिए गए वीडियो को देखें।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Kaalchakra: रुद्राभिषेक के लिए कौन-कौन सी तिथियां हैं शुभ-अशुभ? पंडित सुरेश पांडेय से जानें

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola