हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Kaalchakra: नुकसान की ओर इशारा करती हैं रोजाना होने वाली ये घटनाएं, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए उपाय

Kaalchakra Today: आज 21 जुलाई 2026 मंगलवार के कालचक्र में डेली लाइफ में मिलने वाले शुभ और अशुभ संकेतों के बारे में जान सकते हैं. कई संकेत भविष्य में होने वाले नुकसान की ओर इशारा करते हैं. आइये इसके बारे में प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जानते हैं.

विज्ञापन
Photo Credit- News24GFX

Kaalchakra Today 21 July 2026: आज 21 जुलाई को आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि है. आषाढ़ शुक्ल पक्ष अष्टमी पर मासिक दुर्गाष्टमी, पार्वती जयंती और गुप्त नवरात्रि का आठवां दिन है. ऐसे में पूजा-अर्चना के लिहाज से दिन बेहद शुभ है. अष्टमी तिथि का समापन 22 जुलाई को सुबह 5 बजकर 16 मिनट पर हो जाएगा. आज सिद्ध योग शाम को 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगा. इसके बाद साध्य योग आरंभ होगा. चित्रा नक्षत्र रात को 8 बजकर 49 मिनट तक रहेगा. इसके बाद स्वाती नक्षत्र आरंभ होगा. विष्टि करण दोपहर को 4 बजकर 24 मिनट तक रहेगा. बव करण 22 जुलाई की सुबह 5 बजकर 16 मिनट तक रहेगा. इसके बाद बालव करण आरंभ होगा. आज के कालचक्र में दैनिक जीवन में होने वाली घटनाओं से मिलने वाले अशुभ संकेतों के बारे में जानेंगे. प्रश्न कुंडली विशेषज्ञ पंडित सुरेश पांडेय से इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.

घर में मिलने वाले अशुभ संकेत

अगर घर में रखे हुए पौधे पानी देने के बाद भी सुख रहे हैं. घर-परिवार में सदस्यों के बीच झगड़ा होता है. यह भविष्य में नुकसान की ओर इशारा करता है. इन समस्याओं को दूर करने के लिए शनिवार के दिन पीपल और बरगद की जड़ में जल चढ़ाएं. शनिवार के दिन नदी में नारियल प्रवाहित करें. घर-परिवार में शांति और झगड़ों को खत्म करने के लिए घर की महिला और पुरुष दोनों को दुर्गा सप्तशती कवच और अर्गला स्तोत्र का पाठ करना चाहिए.

ये भी पढ़ें – Swapna Shastra: कैसा होता है खाने से जुड़ा सपना आना? सच जानकर हो जाएंगे हैरान, जानिए स्वप्न शास्त्र का रहस्य

विज्ञापन

घर के मंदिर से मिलते हैं हानि के संकेत

घर के पूजा स्थल पर रखी भगवान की प्रतिमा टूटने लगें, तस्वीरें खराब होने लगें, फटने लगें. दीपक और धूप-बत्ती से काली पड़ जाएं, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है. इस अशुभ प्रभाव को कम करने के लिए घर के सदस्यों को रोजाना महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए. आपको इस उपाय को करने से लाभ मिलेगा. भविष्य में आने वाले संकटों को महामृत्युंजय मंत्र के जाप से टाल सकते हैं.

कैसा होता है चाबियों का गुम होना?

अगर आप घर, कार और तिजोरी की चाबी हमेशा खो देते हैं या कहीं रखकर भूल जाते हैं. यह अशुभ माना जाता है. यह आपकी सेहत खराब होने की ओर इशारा करता है. इस स्थिति में हर महीने की अष्टमी तिथि को अर्गला स्तोत्र का पाठ करें. आपको घर में 11 दिनों तक ईष्ट अनुष्ठान करना चाहिए. इन दिनों सात्विक भोजन करना चाहिए. इसके बारे में अधिक जानने के लिए कालचक्र का वीडियो देखें.

विज्ञापन

आप इसके बारे में विस्तार से जानने के लिए आप ऊपर दिए गए वीडियो को देख सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola