Kaalchakra Today 24 September 2026: आज 24 सितंबर 2026 दिन गुरुवार को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है. त्रयोदशी तिथि रात 11 बजकर 18 मिनट तक रहेगी. इसके बाद चतुर्दशी तिथि का आरंभ होगा. इसके साथ ही कल अनंत चतुर्दशी मनाई जाएगी. गणेश जी की विसर्जन किया जाएगा. आज धनिष्ठा और शतभिषा नक्षत्र रहेगा. धृति और शूल योग रहने वाला है. कौलव, तैतिल और गर करण रहेगा.
आज के कालचक्र में पंडित सुरेश पांडेय से व्यक्ति के जीवन के ऋण के बारे में जानेंगे. हर व्यक्ति के ऊपर चार प्रकार के ऋण होते हैं. मनुष्य को इन कर्ज को जरूर उतारना चाहिए. आज के अशुभ समय की बात करें, तो राहुकाल दोपहर को 1 बजकर 44 मिनट से शाम को 3 बजकर 14 मिनट तक रहेगा. आडल योग और विडाल योग प्रभावी रहने वाला है. इन चार प्रकार के ऋणों के बारे में विस्तार से जानते हैं.
ये भी पढ़ें – Kaalchakra: बढ़ेगी कमाई या होगा नुकसान, कैसा रहेगा सितंबर का महीना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए आर्थिक राशिफल
जीवन के 4 सबसे बड़े ऋण
- पितृ ऋण
- मातृ ऋण
- देव ऋण
- ऋषि ऋण
पितृ ऋण – संतान का ना होना, बार-बार गर्भपात होना, संतान होने के बाद उसकी तबीयत खराब रहना और संतान का बुरी संगति में जाना, मानसिक स्थिति ठीक ना होना और समाज में मान-सम्मान ना मिलना सभी पितृ ऋण के कारण होता है. ऐसे लोगों के परिवार पर दुर्घटनाओं का खतरा रहता है. पितृ ऋण के कारण व्यक्ति जीवन में अक्सर परेशान रहता है.
आप पांच वेदपाठी को घर बुलाएं. उनसे श्रीमद् भागवत महापुराण के मूल संस्कृत के श्लोक का पाठ कराए. इसका 7 दिनों में पाठ पूरा करने के बाद हवन और तर्पण करें. उन सभी वेद पाठियों को वस्त्र देकर और भोजन कराकर विदा करें. इसके बाद बिहार में गया जी जाकर पितरों का श्राद्ध और पिंडदान करें. पितृ का तर्पण करने के बाद बहन करें और भंडारा करें. आप अन्य ऋण और इनसे मुक्ति के बारे में पंडित सुरेश पांडेय से विस्तार से जान सकते हैं.
जीवन के सबसे बड़े कर्ज और इन्हें उतारने के बारे में जानने के लिए ऊपर दिए गए आज के कालच्रक के वीडियो को पूरा देखें.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
आज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
15 mins agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
2 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
4 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
20 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
21 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
23 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
23 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
1 day agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
1 day agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines